23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला के पेन कार्ड पर लगी फोटो खुरची तो उसकी हकीकत पकड़ में आई

मेरठ में आनलाइन खाता खुलवा बैंक से पांच लाख निकलवाने पहुंच गई महिला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 21 Apr 2018, 11:50 PM IST

meerut

मेरठ। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर किसी अन्य महिला के नाम पर ऑनलाइन एकाउंट खुलवा बैंक से पांच लाख की रकम निकालने पहुंची महिला को बैंककर्मियों ने धर दबोचा। महिला को सदर पुलिस को हवाले कर दिया गया है, पुलिस महिला से पूछताछ में जुटी है। दरअसल, 12 अप्रैल को खूनी पुल स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में साधना चौरसिया के नाम से ऑनलाइन एकाउंट खुलवाया गया था। एक महिला उक्त खाते से पांच लाख का चेक भुनाने के लिए बैंक में पहुंची। महिला ने अपना नाम साधना चौरसिया बताते हुए आईडी के रूप में अपना पेन कार्ड दिखाया।

यह भी पढ़ेंः Patrika Exclusive: मेरठ के इस पुलिस अफसर ने अपने ही आदेश में कठुआ दुष्कर्म पीड़िता का नाम कर दिया उजागर

यह भी पढ़ेंः जनाक्रोश रैली से बहुत उत्साहित हैं कांग्रेसी, नरेंद्र मोदी को लेकर कह दी बड़ी बात

शक होने पर पेनकार्ड को खुरचा

शक होने पर बैंककर्मियों ने पेन कार्ड पर लगी तस्वीर को खुरचा तो उसके नीचे एक अन्य महिला की फोटो लगी देख वह अवाक रह गए। बैंक कर्मियों ने महिला को बैंक में बैठाकर थोड़ा इंतजार करने को बोला और थाना सदर में फोन कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना नाम वीना अग्रवाल निवासी शिवशक्ति नगर थाना ब्रहमपुरी बताया। वीना ने बताया कि उक्त खाता उसके फुफेरे भाई कपिल ने खुलवाया था और उसने ही वीना को बैंक से रकम निकलाने भेजा था। सदर पुलिस महिला से पूछताछ में जुटी है।

यह भी पढ़ेंः Up board result 2018: परीक्षा परिणाम देखने के दौरान साइट नहीं देगी धोखा, बोर्ड ने की हाईटेक तैयारी

यह भी पढ़ेंः मौसम के बदलते तेवरों से पारा गिरा, गेहूं किसानों के चेहरे मुरझाए

कैशियर को हुआ शक तब पकड़ में आई महिला

महिला अपने एकांउट में चेक लगाकर पांच लाख की रकम निकालने के लिए कैश काउंटर पर खड़ी थी। जब उसका नंबर आया तो कैशियर ने महिला से पूछा कितनी रकम निकालनी है। महिला ने कैशियर अजय को बताया कि पांच लाख। कैशियर को महिला पर शक हुआ तो उसने असली आईडी और पेन कार्ड लाने को कहा। बैंक मैनेजर सत्येंद्र राव का कहना है कि महिला वापस दोपहर 3 बजे के बाद बैंक पहुंची और कैशियर के पास न जाकर सीधे उनके पास आकर अपना पेन कार्ड और आधार दिखाने लगी। बैंक कर्मचारियों ने उसी दौरान उसका फर्जीवाड़ा पकड़ लिया। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस यह भी मानकर चल रही है कि कहीं महिला उस गिरोह की सदस्य तो नहीं जो बैंक में फर्जीवाड़ा कर रकम निकालने का काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः बिजली विभााग के दो कर्मचारी निलंबित, इन पर लगे थे ये गंभीर आरोप

यह भी पढ़ेंः मेरठ के होटल में दो विदेशी युवतियाें समेत 17 पकड़े, यहां हो रहा था यह काम

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग