23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UCO Bank: 621 करोड़ रुपए के धोखधड़ी मामले में सीबीआर्इ पूर्व सीएमडी से करेगी पूछताछ

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) जल्द ही यूको बैंक के पूर्व अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक (सीएमडी) अरुण कौल से पूछताछ करेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashutosh Kumar Verma

•

Updated: 16 Apr 2018, 8:52 AM IST

UCO Bank

नर्इ दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) जल्द ही यूको बैंक के पूर्व अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक (सीएमडी) अरुण कौल से पूछताछ करेगी। सीबीआई कौल से 737 करोड़ रुपये के कथित बैंक लोन धोखाधड़ी मामले में अपनी जारी जांच के सिलसिले में पूछताछ करेगी। गुप्त जांच में शामिल सीबीआई के एक अधिकारी ने बताया, "हम दो से तीन दिन में कौल को पूछताछ के लिए समन भजेंगे।"


बैंका हुआ है 737 करोड़ रुपए का घाटा

इससे पहले एजेंसी ने कौल, एरा इंजीनियरिंग इंफ्रा इंडिया लिमिटेड (ईईआईएल), इसके सीएमडी हेम सिंह भराना, चार्टड अकाउंटेंट पंकज जैन और वंदना शारदा और ऑल्तिस फिनसर्व प्राइवेट लिमिटेड के पवन बंसल के साथ अन्य लोगों के खिलाफ कथित रूप से 621 करोड़ रुपये लोन धोखाधड़ी मामले के संबंध में मामला दर्ज किया था। बता दें की इस लोन के कारण बैंक को 737 करोड़ रुपये का घाटा उठाना पड़ा था।

यह भी पढ़ें - मार्च तिमाही में 8,000 करोड़ बढ़ी एनपीए की राशि
बैंक की शिकायत पर पूर्व सीएमडी पर दर्ज किया गया था केस

बैंक की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया, जो अब प्राथमिकी का हिस्सा है। मामला दर्ज करने के बाद सीबीआई ने शनिवार को कौल के आवास, सीए के परिसर और दो फर्मो समेत दिल्ली और मुंबई में 10 जगहों पर छापेमारी की थी। सीबीआई अधिकारी ने कहा कि एजेंसी गुप्तचर बरामद दस्तावेजों के माध्यम से जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "जब हम बरामद दस्तावेजों पर अपना अध्ययन पूरा कर लेंगे, तब हम कौल को बुलाएंगे।"

यह भी पढ़ें - भारत-चीन साथ आएं तो देशवासियों को मिलेगी ये बड़ी सौगात
तीन साल तक बैंक के सीएमडी रहे थे अरुण कौल

आरोपी व्यक्ति ने आपराधिक साजिश रची और कथित रूप से यूके बैंक को दो बैंक ऋणों के जरिए 621 करोड़ रुपये की चपत लगाई। कौल वर्ष 2010 से 2015 के बीच यूको बैंक के सीएमडी रहे थे। सीबीआई अधिकारी के मुताबिक, उन्होंने ऋण हासिल करने में आरोपी कंपनी की कथित रूप से मदद की।