23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

थम नहीं रहा बैंको में धोखाधड़ी का सिलसिला, अब यूको बैंक को लगी 621 करोड़ की चपत

अब यूको बैंक में 621 करोड़ के धोखाधड़ी का मामला सामने आया है जिसमें बैंक के पूर्व सीएमडी अरुण काैल समेत कर्इ अन्य लाेग भी शामिल हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashutosh Kumar Verma

•

Updated: 15 Apr 2018, 12:45 PM IST

UCO Bank

नर्इ दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) फ्राॅड के बाद से देश के अन्य बैंकों में लगातार धोखाधड़ी के मामले सामने आ रहे हैं। अब यूको बैंक में 621 करोड़ के धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। केन्द्रीय जांच ब्यरो (सीबीआर्इ) ने यूको बैंक की शिकायत के बाद बैंक के पूर्व सीएमडी अरुण कौल, इरा इंजिनियर इंफ्रा इंडिया लिमिटेड के सीएमडी हेम सिंह भराना, पंकज जैन आैर वंदना शारदा, के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। इन आरोपों में दो निजि कंपनियों के प्रमोटर आैर दो चार्टर्ड अकाउंटेंट भी शामिल हैं।


10 जगहों पर सीबीआर्इ ने छापा मारा

बैंक ने इनके अलावा पवन बंसल के खिलाफ भी मामला दर्ज करवाया है। 621 करोड़ के इस मामले के सामने आने के बाद सीबीआर्इ ने आज कुल 10 जगहों पर छोपमारी भी की है। इन 10 में से 8 जगहें दिल्ली में तो वहीं 2 जगहें मुंबर्इ में हैं।


सीएमडी अरुण कौल ने फर्जी कगजों के अाधार पर कर्ज लेने में की मदद

यूको बैंक के पूर्व सीएमडी अरुण कौल पर आरोप है कि वो अन्य आरोपियों समेत कर्ज की आड़ में यूको बैंक को 621करोड़ रुपए का बट्टा लगाया है। अधिकारियों के मुताबिक, इन सभी लोगों ने साल 2010 से 2015 की बीच यूको बैंक के सीएमडी रहे अरुण कौल की मदद से कर्ज लिया है। इस मामले में सीबीआर्इ का कहना है कि, यूको बैंक से कर्ज हासिल करने के लिए चार्टर्ड अकाउंट की मदद से फर्जी प्रमाणपत्र आैर मनगढ़ंत करोबार डेटा का मदद लिया गया है।


पीएनबी धोखाधड़ी मामले में भी यूको बैंक को लग चुका है बट्टा

इसके पहले यूको बैंक ने बताया था कि पीएनबी के 13 हजार करोड़ रुपए के घोटाले में उसको भी नुकसान उठाना पड़ा था। पीएनबी घोटाले से यूको बैंक को करीब 2,636 करोड़ रुपए का चूना लगा है। यूको बैंक ने इस पर बताया कि पीएनबी की आेर से जारी किए गए लेटर आॅफ क्रेडिट के आधार पर यूको बैंक की हांगकांग शाखा के नेगाेशिएट करने वाले कुछ एक्सपोर्ट डाॅक्युमेंट काॅर्पोरेट क्लाइंट पीएनबी से भी जुड़े हैं।