मेरठ

चल रही थी गोवंश काटने की तैयारी अचानक पहुंच गई पुलिस, जमकर फायरिंग के बाद पांच गिरफ्तार

रिठानी बाग के पास चली दोनों ओर से गोलियां कब्जे से आई-टेन कार, तमंचे और गोकशी के उपकरण बरामद

2 min read
Mar 01, 2021
गाेली लगने से घायल आराेपी

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

मेरठ. पुलिस और गोकशों के बीच हुई मुठभेड़ में पांच गोकश पुलिस की गोली से घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल भर्ती कराया गया है। गोकशों से एक आई-10 कार के अलावा पांच तमंचे और गोकशी के उपकरण भी बरामद हुए हैं।

थाना सरूरपुर पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि कुछ गोकश गोकशी की घटना को अंजाम देने के लिए रिठानी बाग में आ रहे हैं। मुखबिर ने बताया कि ये गोकश आए दिन बाग में आकर गोकशी की घटना को अंजाम देते हैं। मुखबिर से मिली सूचना के बाद थाना पुलिस ने बाग की घेराबंदी कर ली। थाना पुलिस ने पीआरवी 77 और 78 को भी मौके पर बुला लिया। पुलिस द्वारा बाग की घेराबंदी करने की आहट जैसे ही गोकशों को लगी उन्होंने पुलिस दल पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस की ओर से भी बचाव में फायरिंग की गई। जिसमें पांच गोकश गोली लगने से घायल हो गए जबकि अंधेरे का लाभ उठाकर एक बदमाश मौके से फरार होने की कोशिश कर रह था, जिसे पुलिस की टीम ने घेरकर पकड़ लिया।

पुलिस को गोकशों के कब्जे से एक कार आईटेन, पांच तमंचे व कारतूस के अलावा गोकशी करने के उपकरण के अलावा पेड़ से बंधी दो जिंदा गाय बरामद हुई। पुलिस ने घायल गोकशों को हिरासत में लेकर इलाज के लिए सीएचसी सरूरपुर भेजा दिया। बरामद दोनों गायों को पुलिस ने गौशाला भिजवाया है। पुलिस के अनुसार बदमाश शातिर किस्म के गोकश हैं जो आवारा गोवंशों का गोमांस बेचा करते थे। मुठभेड़ में घायल बदमाशों के नाम सलमान, इमरान सलीम, आमिर और गोपाल हैं जबकि फुरकान निवासी आइसा मस्जिद के निकट सद्दीकनगर थाना लिसाड़ी गेट को भागते हुए पकड़ा है।

Updated on:
01 Mar 2021 05:15 pm
Published on:
01 Mar 2021 05:11 pm
Also Read
View All

अगली खबर