मेरठ

टेंट व्यापारी की पत्नी ने ‘नेता’ से मांगे 20 रुपये तो कर दी ‘ठांय-ठांय’, जानें क्या है पूरा मामला

अभी भाजपा पार्षद और दरोगा के बीच हुई मारपीट का मामला ठंड़ा नहीं पड़ा कि एक और मामला सामने आ गया है।
2 min read
• •
Updated: 10 Nov 2018, 4:29 PM IST
Firing in pratapgarh
प्रतापगढ़ में गोलीबारी

मेरठ। मेरठ में अभी भाजपा पार्षद और दरोगा के बीच हुई मारपीट का मामला ठंड़ा नहीं पड़ा कि एक और मामला सामने आ गया है। दरअसल, दबंगई दिखाते हुए एक व्यापारी नेता ने टेंट व्यापारी को गोली मार दी। मामला भी मात्र बीस रूपये को लेकर हुआ। इतना ही नहीं, व्यापारी नेता ने टेंट व्यापारी को धमकी भी दे दी कि अगर उसने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने की कोशिश की तो जान से मार दिया जाएगा।

दरअसल, घटना दीपावली के रात की है। सदर थाना क्षेत्र में एक व्यापारी नेता ने टैंट कारोबारी को गोली मार दी। आरोप है कि पुलिस ने आरोपी से सेटिंग करते हुए उसे थाने से छोड़ दिया। जिसके बाद गुस्साई भीड़ आरोपी को थाने में ही पीटने पर आमादा हो गई। उधर, गोली लगने से घायल कारोबारी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में टेंट व्यापारी एसोसिएशन और भाजपा समर्थित व्यापारी आमने-सामने आ गए हैं।

सदर बाजार में टैंट का कारोबार करने वाले संदीप के अनुसार बाजार के प्रधान सुनील दुआ ने उनसे एक मेज किराए पर ली थी। बुधवार रात को संदीप की पत्नी सुनील से मेज के किराए के बीस रुपये मांगने पहुंची। आरोप है कि सुनील ने उसकी पत्नी को बुरा-भला कहा। उन्होंने जब रोकने की कोशिश की तो उनको भी सुनील ने भला-बुरा कहना शुरू कर दिया। इस बात का विरोध करने पर आरोपी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

जिसके बाद बाजार में हड़कंप मच गया। वहीं, हाथ में गोली लगने से संदीप घायल हो गए। घटना के बाद संदीप को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोप है कि आरोपी के दबाव में पुलिस ने जबरन दोनों पक्षों का समझौता कराते हुए सुनील को थाने से छोड़ दिया। जिसके बाद गुस्साए लोग उसे थाने में ही पीटने पर आमादा हो गए। पुलिस ने जैसे-तैसे बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया। उधर, आरोपी को छोड़े जाने को लेकर पीड़ित पक्ष में रोष है। मेरठ के टेंट व्यापारी लामबंद हो गए हैं उनमें रोष है। वहीं भाजपा नेता दोनों पक्षों में समझौता कराने का प्रयास कर रहे हैं।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला