26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब चाय की दुकान में घुसा ट्रक तो दिखा ऐसा नजारा कि सहम गए लोग

पीडब्लूडी की लापरवाही से हुआ सड़क हादसा (road accident)
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 10 Nov 2018, 2:20 PM IST

Truck accident

जब चाय की दुकान में घुसा ट्र्क तो दिखा ऐसा नजारा कि सहम गए लोग

बिजनौर. सड़क बना रही पीडब्ल्यूडी विभाग की लापरवाही से बिजनौर में एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया । एक अनियंत्रित ट्रक चाय की दुकान में जा घुसा । गनीमत यह रही कि उस दौरान सड़क किनारे चाय की दुकान में कोई नहीं बैठा था। विभाग की लापरवाही के चलते आय दिन कोई न कोई हादसा इस सड़क पर होता रहता है। लेकिन इन हादसों के होने के बावजूद भी पीडब्ल्यूडी विभाग किसी बड़ी दुर्घटना का इंतज़ार कर रहा है।

यह भी पढ़ेंः पति से नाराज़ महिला ने दिवाली के त्योहार की रात को किया ऐसा काम, पति के होश हो गए फाख्ता

मामला नजीबाबाद के कोटद्वार रोड का है । यहां पीडब्लूडी द्वारा लगभग 15 दिनों से सड़क बनाने का काम चल रहा था। विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही से कोई न कोई हादसा आय दिन इस रोड पर घटित होता रहता है। इसी कड़ी में विभाग द्वारा सड़क बनाने वाला ट्रीपलर को बीच सड़क पर खड़ा कर चले गए। विभाग के इस ट्रिपलर से बचने के लिए कोई भी यातायात नियम के तहत साइन बोर्ड नहीं लगाया था । जिससे सामने से आ रहे एक वाहन को बचाने के चक्कर में ट्रक सड़क पर खड़े ट्रिपलर से टकराकर पास खड़े ट्रक को घसीट कर चाय की दुकान में जा घुसा । इस हादसे के दौरान दुकान में कोई मौजूद नहीं था । वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था। ट्रक ड्राइवर सिद्धार्थ ने बताया कि सड़क पर सामने खड़े ट्रिपलर से टकराने के बाद एक वाहन को बचाने के चक्कर मे ये हादसा हुआ है। ट्रक का कपलिंग टूटने से ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के एक किनारे की तरफ चला गया।