26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जेल से छूटकर आया था बदमाश, फिर पड़ोस के युवक पर हुआ शक तो कर दिया बड़ा कांड

गंभीर हालत में युवक को प्राथमिक इलाज़ के बाद हायर सेंटर मेरठ रेफर किया गया है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

less than 1 minute read
Google source verification
firing

firing

बिजनौर। जनपद के चांदपुर में बुधवार देर रात उस वक्त सनसनी फैल गई जब दुकान से सामान लेने गए एक शख्स को गोली मारकर आरोपी बदमाश मौके से फरार हो गए। गंभीर हालत में युवक को प्राथमिक इलाज़ के बाद हायर सेंटर मेरठ रेफर किया गया है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें : यूपी के इस शहर में दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे, आधा दर्जन से अधिक घायल, वजह है चौंकाने वाली

दरअसल, यह पूरा मामला बिजनौर के चांदपुर थाना क्षेत्र का है। जहां के रहने वाले शमीम को उस वक्त एक शख्स से गोली मार दी जब वह देर रात दुकान से सामान लेने गया था। बताया जा रहा है की शमीम को पास के ही रहने वाले चांद नामक शख्स किसी बात को लेकर गोली मारकर मौके से फरार हो गया। गंभीर हालत में शमीम को पहले स्वस्थ केंद्र में भर्ती कराया गया। बाद में गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया।

यह भी पढ़ें : इस 'नेता' का शर्मसार करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मचा हड़कंप

सीओ सिटी महेश कुमार ने बताया कि बदमाश चांद अभी कुछ दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था। ये बदमाश इससे पहले भी कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। बीती रात इसने मुखबिरी के शक में अपने मोहल्ले के पतियापाड़ा के रहने वाले शमीम नाम के युवक को गोली मारी। शमीम को इलाज़ के लिये गंभीर हालत में मेरठ हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। बदमाश के गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

बिजनोर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग