मेरठ

लॉकडाउन के दौरान गर्लफ्रेंड को लेकर दो पक्षों में चली गोलियां, बच्चे समेत तीन घायल

Highlights मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र के बुनकर नगर का मामला मामूली कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में चली गोलियां पुलिस के पहुंचने के बाद भी हमलावरों ने फिर दी धमकी  
2 min read
• •
Updated: 30 Apr 2020, 12:09 PM IST
meerut

मेरठ। कोरोना संक्रमण के फैलाव से लॉकडाउन के बावजूद आपराधिक घटनाएं रुक नहीं रही हैं। ऐसा ही एक मामला शहर के लिसाड़ी गेट क्षेत्र के बुनकर नगर का सामने आया है। बुधवार की रात गर्लफ्रेंड से छेड़छाड़ के मामले में दो पक्षों में आमने-सामने गोलियां चली। इससे इलाके में अफरातफरी मच गई। इसमें एक बच्चे समेत तीन लोग घायल हो गए हैं। तीनों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। बताते हैं कि इस मामले में पुलिस के पहुंचने के बावजूद हमलावर दोबारा घटनास्थल पर पहुंचे और दूसरे पक्ष के लोगों को जान से मारने की धमकी दी।

बुनकर नगर के एक पक्ष के युवक का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है। आरोप है कि युवती के पड़ोस का युवक उसे परेशान कर रहा था। इसके कारण दोनों युवकों में कहासुनी चली आ रही थी। बुधवार की रात नावेद घर जा रहा था। रास्ते में दूसरे पक्ष के लाले ने उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद नावेद अपने घर से पिस्टल ले आया। फिर दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर गोलीबाजी होने लगी।

वहां से बाइक पर गुजर रहे जावेद और उसके भांजे तीन वर्षीय अरहान घायल हो गया। दूसरे पक्ष के सावेज के भी हाथ में गोली लगी हैं। गोलीबाजी की सूचना पर वहां पहुंची पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बताते हैं कि हमलावर लाले कुख्यात गैंग से जुड़ा हुआ है, उस पर कई मुकदमे दर्ज हैं। एसपी सिटी डा. एएन सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों से तहरीर आयी हैं और मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। गर्लफ्रेंड को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था।

Published on:
Also Read
View All
मायके वालों ने भी तोड़ लिया रिश्ता, मुस्कान को सताने लगी बेटी की याद, तीन बार मांगी इजाजत

‘मेरी बहन से बात करना बंद कर दे, वरना अंजाम बुरा होगा’ चेतावनी अनसुनी की तो मार डाला

‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप