मेरठ

होली पर हुआ पहली बार एेसा, दिनभर परेशान रहे लोग

दिन में होली के लिए नहीं निकल सके, शाम तक करना पड़ा इंतजार  
2 min read
• •
Updated: 3 Mar 2018, 11:30 AM IST
meerut

मेरठ। मेरठ जनपद में इस बार होली पर पहली बार ऐसा काम हुआ कि होली खेलने वाले शाम को चार बजे तक परेशान रहे। जिले में वैसे तो होली के मौके पर सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रहते हैं, लेकिन होली के मौके पर पेट्रोल पंप प्रतिवर्ष खुले होते थे। इससे वाहन लेकर होली खेलने के लिए जाने वालों को कोई परेशानी नहीं होती थी। वे दुल्हैंडी को भी कहीं भी पेट्रोल पंपों पर अपने वाहनों में तेल डलवाते थे। होली पर पेट्रोल पंप पर ड्यूटी करने वाले सेल्समैनों को दुगना पैसा पंप मालिक की ओर से दिया जाता था, लेकिन इस बार मेरठ में पहली बार ऐसा हुआ कि दुल्हैंडी पर महानगर के अधिकांश पेट्रोल पंप बंद रहे। इससे न केवल होली खेलने वालों का परेशानी का सामना करना पड़ा, बल्कि अन्य लोगों को भी पेट्रोल पंप बंद होने की असुविधा से दो-चार होना पड़ा।

प्रशासन के बंद करने के निर्देश

पेट्रोल पंप संचालक यूनियन के अध्यक्ष मुकेश जैन का कहना है कि ऐसा पहली बार हुआ है। इतने वर्षों में होली के मौके पर ऐसा कभी नहीं हुआ, जबकि पेट्रोल पंप को बंद करना पड़ा हो, लेकिन इस बार प्रशासन की ओर से पेट्रोल पंप शाम को चार बजे तक बंद करने का आदेश था। इसके चलते अधिकांश पेट्रोल पंपों को बंद करना पड़ा।

लोगों को हुर्इ परेशानी

होली के दिन पेट्रोल न मिलने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पंप बंद होने के कारण होली खेलने वाले लोगों के रंग में भंग पड़ गया। जिस कारण अधिकांश लोगों को बिना पेट्रोल के वाहन घर में या अन्य जगहों पर खड़े करने पड़े।

बोले अधिकारी

इस बारे में जब एडीएम सत्यप्रकाश से बात की गई तो उनका कहना था कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है। होली के मौके पर रंग वाले दिन अमूमन 12 बजे तक सभी पेट्रोल पंप बंद रहते हैं, लेकिन चार बजे तक बंदी के निर्देश बारे में उन्हें कुछ जानकारी नहीं है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला