4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीकानेर
Holi 2018 : सरहद पर जवानों ने मनाई होली, एक-दूसरे के गुलाल लगाकर दी  शुभकामनाएं, देखें वीडियो
Play video

Holi 2018 : सरहद पर जवानों ने मनाई होली, एक-दूसरे के गुलाल लगाकर दी शुभकामनाएं, देखें वीडियो

Holi 2018 : जवानों ने भी अपने साथियों के साथ होली खेली और देश की सुरक्षा का संकल्प लिया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Anushree Joshi

•

Updated: 3 Mar 2018, 11:05 AM IST

भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर दिन-रात चौकस सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने शुक्रवार को होली पर्व सरहद पर ही मनाया। सामाजिक संगठन और आस-पास के ग्रामीण बॉर्डर की चौकियों में पहुंचे और जवानों के रंग-गुलाल लगाया।

 

वही जवानों ने भी अपने साथियों के साथ होली खेली और देश की सुरक्षा का संकल्प लिया। देश रंगो से सराबोर हैं तो वही देश की सीमाओं पर भी देश के जवान होली के रंग में रंगे हैं। बॉर्डर पर जवानों ने ढोल की थाप पर होली का जश्न मनाया। खाजूवाला तैनात बीएसएफ की बटालियन में होली उत्सव मनाया गया और मिठाइयां भी बांटी गई।

 

सेक्टर मुख्यालय पर मनाई होली
बीएसएफ के बीकानेर सेक्टर मुख्यालय पर शुक्रवार को होली उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें जवानों और अधिकारियों नएक-दूसरे के गुलाल लगाया और होली की शुभकामनाएं दी। वहीं बीएसएफ कार्मिकों के परिवार की महिलाओं और बच्चों ने भी सामूहिक होली मनाई। गीतों पर नृत्य किया और रंग-गुलाल लगाया।