मेरठ

वेस्ट यूपी के इस प्रतिष्ठित कालेज की कैंटीन में बेटियों को खिलायी जा रही थी ये चीजें, होगी बड़ी कार्रवार्इ

खाद्य विभाग की टीम ने छापेमारी की, कर्इ सेंपल लिए

2 min read
Jul 18, 2018
वेस्ट यूपी के इस प्रतिष्ठित कालेज की कैंटीन में बेटियों को खिलायी जा रही थी ये चीजें, यहां होने जा रही बड़ी कार्रवार्इ

मेरठ। छात्राओं की सेहत से खिलवाड़ कर रही गर्ल्स कालेजों की कैंटीन पर बुधवार को जिला प्रशासन की निगाह टेढ़ी हो गई। जिला प्रशासन के निर्देश पर फूड इंस्पेक्टर शहर के प्रतिष्ठित आरजी डिग्री कालेज की कैंटीन पर छापा मारकर वहां बनाई जा रही चाउमीन व सास के सैंपल भरे तथा बिना लाइसेंस चल रही इस कैंटीन को भी बंद करा दिया।

ये भी पढ़ें

प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र बनारस में मेरठ की युवती के साथ शर्मनाक घटना

मानक पूरे होने के बाद ही खुलेगी कैंटीन

खाद्य विभाग की टीम ने बुधवार को अचानक आरजी कालेज की कैंटीन में छापा मारा तो यहां अफरातफरी मच गर्इ। फूड इंस्पेक्टर अनिल कुमार गंगवार ने बताया कि आरजी डिग्री कालेज में चल रही कैंटीन में छापेमारी के दौरान उन्होंने पाया कि कैंटीन में चारों आेर गंदगी फैली हुई है।

टीम ने कैंटीन के सेंपल लिए

वहां पर ब्रेड-पकौड़े के साथ दी जा रही साॅस भी घटिया क्वालिटी की लग रही थी, इनका सेंपल भर लिया गया है आैर लैब में भेजा रहा है। इसी तरह वहां बनाई जा रही चाउमीन के सेंपल भी भरे गए। इस दौरान यह बात भी प्रकाश में आई की कैंटीन संचालक बिना फूड विभाग के लाइसेंस के कैंटीन चला रहा था। फूूड इंस्पेक्टर अनिल गंगवार ने आरजी कालेज की इस कैंटीन को अगले निर्देश तक के लिए बंद कर दिया है। उनका कहना है कि कैंटीन संचालक लाइसेंस लेने के साथ-साथ जब तक मानक पूरे नहीं करता, तब तक कैंटीन बंद रहेगी। गौरतलब बात यह है कि आरजी डिग्री कालेज वेस्ट यूपी का छात्राआें का प्रतिष्ठित कालेज है तथा वहां पर जिस प्रकार से खाने की कैंटीन का हाल देखने को मिला उससे एक बात तो साफ है कि कैंटीन संचालक के खिलाफ फूड डिपार्टमेंट कड़ी कार्रवार्इ के मूड में है आैर कालेज प्रशासन को सबक लेने की जरूरत है कि वह छात्राआें की सेहत से खिलवाड़ न करे।

ये भी पढ़ें

इस छोटी सी वजह के लिए पिता ने बेटी को पीट-पीटकर मार डाला, फिर खुद ही पहुंच गया थाने
Published on:
18 Jul 2018 08:48 pm
Also Read
View All