मेरठ

मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद अब इस पूर्व विधायक ने जताया अपनी हत्या का डर

पूर्व विधायक ने जल्द साजिश का खुलासा करने के साथ ही मांगी सुरक्षा
2 min read
• •
Updated: 10 Jul 2018, 2:06 PM IST
baghpat
मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद अब इस पूर्व विधायक ने जताया अपनी हत्या का डर

बागपत।बागपत कारागार में सोमवार सुबह को हुर्इ सात लाख रुपये के इनामी आैर डाॅन मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद से इस पूर्व विधायक को भी अपनी हत्या का डर सता रहा है।इतना ही नहीं इसको लेकर विधायक ने जल्द ही मुन्ना बजरंगी की हत्या में साजिश रचने वालों को बेनकाब करने की मांग भी की हैं।ये पूर्व विधायक कोर्इ आेर नहीं बल्कि बागपत जिले की बड़ौत सीट से विधायक रह चुके है।आैर इन्हीं पूर्व विधायक के एक मामले में रविवार रात को बदमाश मुन्ना बजरंगी को बागपत में पेशी के लिए लाया गया था।

जानकारी के अनुसार बड़ौत में विधायक रह चुके बसपा के कद्दावर नेता लोकेश दीक्षित को दो माह पहले ही दस लाख रुपये की रंगदारी की धमकी मिली थी।पूर्व विधायक का आरोप है कि उनकों यह धमकी मुन्ना बजरंगी ने दी थी।जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी।जिसमें उन्होंने बताया था कि जेल में बंद मुन्ना बजरंगी ने उन्हें दस लाख रुपये रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी दी।इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी।इसी मामले में सोमवार को मुन्ना बजरंगी की पेशी होनी थी।इसके लिए मुन्ना को रविवार रात को ही झांसी से बागपत कोर्ट में शिफ्ट किया गया था।लेकिन सोमवार को पेशी से पहले ही उसकी जेल में गोली मारकर हत्या कर दी गर्इ।

बसपा नेता ने अब की यह मांग

वहीं पूर्व बसपा विधायक लाकेश दीक्षित ने कहा कि जेल में मुन्ना बजरंगी की हत्या हैरान करने वाली है। लेकिन अब उन्हें अपनी हत्या का डर बना हुआ है।इतना ही नहीं वह इस बात से भी परेशान है कि हत्यारों ने उनके मुकदमें में पेशी पर आए मुन्ना बजरंगी को इसकी आड़ में हत्या की वारदात को अंजाम दे दिया।इस पर पूर्व विधायक ने कहा कि यह साजिश रची गर्इ है।जिसका जल्द से जल्द खुलासा होना चाहिए।इसके साथ ही उन्होंने सुरक्षा की मांग भी की है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला