31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुन्ना बजरंगी की पत्नी सीमा सिंह ने कहा- भाजपा के इस केंद्रीय मंत्री समेत इन नेताआें ने करार्इ हत्या

पत्नी ने ये बतार्इ पति के हत्या की वजह
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 9 Jul 2018, 5:45 PM IST

munna

मुन्ना बजरंगी की पत्नी सीमा सिंह ने कहा- भाजपा के इस केंद्रिय मंत्री समेत इन नेताआें ने करार्इ हत्या

बागपत।बागपत जेल सोमवार सुबह को हुर्इ सात लाख रुपये के इनामी बदमाश मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद से शासन-प्रशासन में हड़कंप मच गया। वहीं बजरंगी की हत्या की खबर सुनते ही उसकी पत्नी सीमा सिंह शाम के समय बागपत के जिले अस्पताल में पहुंची। यहां उन्होंने प्रदेश सरकार को अराेपों के घेरे में खड़ा कर दिया। इतना ही नहीं बागपत जिला अस्पताल में पहुंची सीमा सिंह ने भाजपा के केंद्रिय मंत्री समेत इन नेताआें पर हत्या का आरोप लगाया। वहीं मुन्ना बजरंगी के शव का पोस्टमार्टम कर परिवार को सौंप दिया गया।

यह भी पढ़ें-बड़ी खबरः यूनिट का उद्घाटन से पहले अखिलेश यादव ने पीएम पर कसा यह तंज, शहर में लगाए ये बोर्ड

जिला अस्पताल पहुंचकर पत्नी ने इन नेताआें पर लगाए आरोप

बजरंगी की पत्नी सीमा सिंह सोमवार शाम को जिला अस्पताल पहुंची। यहां उन्होंने पति की हत्या की वजह कोर्इ लड़ार्इ-झगड़ा नहीं बल्कि साजिश बताया है। इसमें उन्होंने हत्या का आरोप भाजपा नेता रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा, मृतक भाजपा विधायक कृष्णानंद राय की पत्नी अलका राय, बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह, पीके सिंह और जयंत सिंह पर लगाया। इतना ही नहीं उन्होंने साफ कहा कि उनकी पति की हत्या में इन लोगों के साथ शासन-प्रशासन से लेकर जेल अधिकारी भी शामिल थे।

यह भी पढ़ें-बसपा के इस कद्दावर नेता की वजह से मुन्ना बजरंगी को झांसी जेल से लाया गया था बागपत

पत्नी ने ये बतार्इ पति के हत्या की वजह

इतना ही नहीं सीमा सिंह ने पति की हत्या की वजह भी बतार्इ। जिसमें उन्होंने कहा कि यह सब साजिश थी। इसी के लिए उनके पति को झांसी से बागपत जेल में लाया गया था। जबकि वह इस पर एक हफ्ते पहले ही हत्या की आशंका जता चुकी थी। सीमा सिंह का कहना है कि जल्द ही उनके पति मुन्ना बजरंगी विधायक की हत्या के मामले में बरी होने वाले थे। वह जेल से निकलकर राजनीति में आगे बढ़ते। लेकिन वो लोग नहीं चाहते थे कि उनका परिवार राजनीति में आगे बढ़े। वहीं मुन्ना बजरंगी के शव का पोस्टमार्टम किया जा चुका है और अंतिम संस्कार के लिये शव गांव भेज दिया गया।

रात को झांसी से बागपत जेल में शिफ्ट किया गया था मुन्ना बजरंगी

उत्तर प्रदेश समते कई राज्यों में मुन्ना बजरंगी के खिलाफ मुकदमे दर्ज थे। वह पुलिस के लिए परेशानी का सबब बन चुका था। जिसके बाद 29 अक्टूबर 2009 को दिल्ली पुलिस ने मुन्ना बजरंगी को मुंबई के मलाड इलाके में नाटकीय ढंग से गिरफ्तार कर लिया था। इसी के बाद से वह जेल में बंद था। हाल में मुन्ना बजरंगी झांसी जेल में बंद था। रविवार रात को एक मामले में मुन्ना बजरंगी को पेशी पर बागपत जेल लाया गया था। यहीं पर सोमवार सुबह मुन्ना की जेल के अंदर ही गोली मारकर हत्या कर दी गई। मुन्ना बजरंगी पर पूर्व बसपा विधायक लोकेश दीक्षित से रंगदारी न देने पर हत्या करने की धमकी का आरोप था। जिसकी सुनवाई के लिए आज उसको कोर्ट में पेश किया जाना था।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश