8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूनिट का उद्घाटन से पहले अखिलेश यादव ने पीएम पर कसा यह तंज, शहर में लगाए ये बोर्ड

ट्वीट कर पूर्व सीएम ने बोली एेसी बात
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 9 Jul 2018, 4:01 PM IST

akhilesh yadav

यूनिट का उद्घाटन से पहले अखिलेश यादव ने पीएम पर कसा यह तंज, शहर में लगाए ये बोर्ड

नोएडा।उत्तर प्रदेश के हार्इटेक शहर नोएडा में सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी के सेक्टर-81 में एक नामी इलेक्ट्राॅनिक कंपनी की यूनिट का उद्घाटन करने से पहले ही यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट किया।यह ट्वीट कर अखिलेश यादव ने पीएम पर तंज कसते हुए दक्षिणी कोरिया के राष्ट्रपति को बधार्इ दी।इतना ही नहीं अखिलेश के सपार्इयों ने शहर भर में बोर्ड भी लगा दिये। साथ ही यहां पर यूनिट शुरू करने का श्रेय समाजवादी सरकार को दिया।

अखिलेश यादव ने पीएम पर कुछ इस तरह कसा तंज

सेक्टर-81 स्थित एक बड़ी इलेक्ट्राॅनिक कंपनी ने अपनी यूनिट तैयार की है। जिसमें हर दिन लाखों मोबाइल तैयार किए जाएंगे।इससे रोजगार भी मिलेगा।वहीं इस यूनिट का उद्घाटन करने के लिए सोमवार को पीएम मोदी आैर दक्षिणी कोरिया के राष्ट्रपति को पहुंचना है, लेकिन इससे कुछ घंटे पहले ही यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश में दुनिया का जो सबसे बड़ा मोबाइल फोन उत्पादक प्लांट शुरू हो रहा है। उसकी शुरूआत हमारी तरक्की की सोच है। इसी वजह से इसे 2016 में ही सैमसंग कम्पनी को हर अनुमति प्रदान करके की थी। अब ये ‘कैंचीवाली सरकार’ या तो कैंची से सामाजिक सौहार्द के धागे काट रही है या बस हमारे कामों के उद्घाटन के फ़ीते। इतना ही नहीं अखिलेश यादव ने अपने इस ट्वीट के साथ ही 17 अक्टूबर 2016 के एक पुराने ट्वीट को भी शेयर किया है।

सपार्इयों ने शहर में बोर्ड लगाकर दक्षिणी कोरिया के राष्ट्रपति को दिया ये संदेश

वहीं कंपनी की इस यूनिट उद्घाटन करने आ रहे देश के पीएम मोदी आैर दक्षिणी कोरिया के राष्ट्रपति के आने से पहले ही समाजवादी पार्टी के नेताआें ने शहर भर में होडिंग आैर पोस्टर लगा दिये।इन पोस्टरों में उन्होंने इलेक्ट्राॅनिक कंपनी आैर दिक्षणी कोरिया के राष्ट्रपति को बधार्इ दी है।इन पोस्टरों में सपार्इयों ने अखिलेश यादव आैर राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर का फोटों भी लगाया है।