मेरठ

ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकली थी चार छात्राएं, 48 घंटे बाद भी पता नही, पुलिस विभाग में मचा हुआ हड़कंप

पुलिस दो युवकों से कर रही पूछताछ, परिजनों ने रिश्तेदारी में कर ली तलाश

2 min read
May 13, 2018

मेरठ। मेरठ में चार छात्राओं के एक साथ अगवा होने की सूचना से पुलिस-प्रशासन में हडकंप मच गया है। चारों छात्राएं घर से टयूशन पढ़ने के लिए गई थी। शुक्रवार सुबह दस बजे घर से निकली छात्राओं का रविवार की शाम तक भी कोई पता नहीं चल सका। इन चारों छात्राओं में से दो के पास मोबाइल फोन था, लेकिन दोनों के मोबाइल फोन स्विच आफ आ रहे हैं। परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका व्यक्त करते हुए थाने में तहरीर दी है। क्षेत्र में चार छात्राओं के एक साथ अगवा होने की घटना से हड़कंप मचा हुआ है। कई संगठनों और ग्रामीणों ने थाने में डेरा डाल दिया है। पुलिस की टीम अगवा हुई छात्राओं की बरामदी के लिए दबिश दे रही है।

ये भी पढ़ें

कैराना-नूरपुर उप चुनाव से पहले सोशल मीडिया पर चल रहा यह खेल खुला, तो दंग रह गए सभी

पुलिस दो युवकों से पूछताछ कर रही

भावनपुर क्षेत्र में ट्यूशन के लिए घर से निकली चार छात्राओं को अगवा कर लिया गया। पुलिस ने दो युवकों से पूछताछ करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि गढ़ रोड निवासी चारों छात्राएं शुक्रवार सुबह दस बजे ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकली थी। जिसके बाद वह लापता हो गई। शुक्रवार को दोपहर तक जब छात्राएं घर वापस नहीं आई तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की।

परिजन सभी जगह तलाश कर चुके

इतना ही नहीं परिजनों ने रिश्तेदारी और अन्य संभावित स्थानों पर भी उनकी तलाश की। परिजनों ने इस घटना को छिपाए रखा। उन्हें विश्वास था कि चारों छात्राएं सहेली हैं इसलिए कहीं चली गई होगी, लेकिन जब शनिवार की शाम तक जब चारों में से कोई भी वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने फोन करते हुए तलाश करना शुरू कर दिया। परिजनों ने बताया कि उन्होंने कई जगह तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार को परिजन भावनपुर थाने पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। थानाध्यक्ष आशुतोष का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। टीम गठित कर तलाश की जा रही है। जल्द ही चारों को सकुशल बरामद किया जाएगा। क्षेत्र में चार छात्राओं के अगवा की सूचना से हड़कंप मचा हुआ है।

ये भी पढ़ें

Mother’s Day 2018: जिन्दगीभर स्कूली बच्चों को नसीहत दी, अब इस मां के बच्चों ने यहां की राह दिखा दी
Published on:
13 May 2018 06:12 pm
Also Read
View All
सौरभ हत्याकांड अपडेट: नीले ड्रम वाली मुस्कान बोली-संपत्ति के लिए फंसाया गया, थानेदार समेत इन्हें कोर्ट में तलब करने की मांग; आज क्या?

बेटी बोली- काले रंग के कपड़े में एक चोर आया मम्मी को मार कर चला गया…मां की लाश के पास रोती मिलीं तीन मासूम बेटियां

योगी राज में इंसाफ की गुहार: मेरठ में ठगी का शिकार पूर्व फौजी रोते हुए बोला- मेरे साथ न्याय करो

नीले ड्रम वाली मुस्कान का साथी साहिल कोर्ट में नहीं दे सका कोई सबूत; मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड की अगली सुनवाई कब?

कलयुगी औलाद ने पिता का फावड़े से फोड़ डाला सिर; लहूलुहान होकर गिरे, मामूली सी बात पर मेरठ में हुआ हत्याकांड