मेरठ

घर के बाहर खड़े बच्चों के हंसने के विवाद में हुआ पथराव और चली ताबड़तोड़ गोलियां, महिला समेत चार घायल

Highlights मेरठ के किठौर क्षेत्र के गांव जड़ौदा का मामला एक दिन पहले भी हुआ था दोनों पक्षों में विवाद पुलिस ने एक को हिरासत में लिया, दबिशें जारी  
2 min read
• •
Updated: 7 May 2020, 10:37 AM IST
meerut

मेरठ। जिले के थाना किठौर क्षेत्र अंतर्गत गांव जड़ौदा में घर के बाहर खड़े बच्चों के हंसने को लेकर दो पक्षों में ताबड़तोड़ गोलियां चली। फायरिंग और पथराव में एक महिला समेत 4 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस एक को हिरासत में लिया। जबकि अन्य हमलावर मौके से फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम जड़ौदा निवासी अफसार और रहिसुल, मेहराज, साबिर आदि पक्ष में बच्चों के हंसने को लेकर पहले तो गाली-गलौज हुई। इसके बाद दोनों पक्षों में गोलियां और पत्थर चलने शुरू हो गए। बताया जाता है कि मंगलवार को भी इन दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। जिसमें ग्रामीणों ने दोनों पक्षों में बीच-बचाव करा दिया था। आज दोनों पक्षो में फिर जबरदस्त मारपीट, पथराव व फायरिंग हुई। जिसमे अंसार की पत्नी समेत 4 लोग घायल हो गए। युवती शागुफ्ता ने बताया कि रहिसुल, शाजिद, जावल और ताहिर नामक युवक उनके घर में घुस आए और बंदूक और तमंचों से फायरिंग शुरू कर दी। युवती ने बताया कि उनके घर के बच्चे अपने दरवाजे पर खड़े हंस रहे थे। जिसका विरोध इन युवकों ने किया और फिर गाली देते हुए घर के भीतर घुस आए। इसके बाद पथराव और गोलियां चलानी शुरू कर दी। घर की महिलाओं ने युवकों को भगा दिया, लेकिन फिर भी हमलावर घर के आंगन में फायरिंग करते रहे। ग्रामीणों के अनुसार कई दर्जन फायर हुए हैं।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया और उसको थाने ले आई। घटना से गांव और पीडि़त परिवार में दहशत का माहौल है। एसपी देहात अविनाश पांडे ने बताया कि दो पक्षों में मारपीट की सूचना पुलिस को मिली थी। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। लॉकडाउन के उल्लंघन का मामला पुलिस की ओर से दर्ज किया गया है।

Published on:
Also Read
View All
‘मेरी बहन से बात करना बंद कर दे, वरना अंजाम बुरा होगा’ चेतावनी अनसुनी की तो मार डाला

‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान