मेरठ। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को 11 कोरोना संक्रमित मिलने के बाद पिछले तीन दिन में कोरोना पॉजिटिव 61 मरीज मिले हैं। संक्रमितों में से पुलिस विभाग का एक सरकारी कांट्रेक्टर भी है, जो विभाग को मास्क और सेनेटाइजर सप्लाई कर रहा था। इस तरह अब कुल मरीजों की संख्या 176 हो गई है। अभी तक आठ मौत हो चुकी हैं और 55 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं।