मेरठ

मामा की शादी में आई भांजी के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या, आरोपी को परिजनों ने पीट-पीटकर किया अधमरा

देर रात शादी की खुशियां उस दौरान मातम में बदल गई जब दुल्हे की भांजी के साथ मैरिज होम के भीतर एक युवक ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या कर दी। आरोपी को कमरे में ले जाते लोगों ने देखा तो उस ओर गए। जहां पर बामुश्किल कमरे का दरवाजा तोड़कर आरोपी को पकड़ लिया और पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। कमरे के भीतर युवती की लांश पड़ी हुई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
2 min read
• •
Updated: 16 Nov 2021, 2:05 PM IST
meerut_police_rape.jpg

मेरठ. घटना देर रात थाना भावनपुर क्षेत्र स्थित एक मैरिज होम की है। जहां पर मामा की शादी में शामिल होने आई भांजी के साथ दुष्कर्म के बाद हत्‍या कर दी गई। दोनों मैरिज होम के एक कमरे में आपत्तिजनक हालत में मिले थे। आरोप है कि आरोपित ने दुष्‍कर्म का विरोध करने पर युवती को पीटकर मार डाला। युवती की हालत देखकर गुस्‍साए परिजनों ने युवक को भी पीट पीटकर अधमरा कर दिया।

भावनपुर के गेसपुर स्थित एक मैरिज होम में शादी समारोह के दौरान दूल्हे की भांजी को शादी में आया युवक रवि बालियान जबरन एक कमरे में ले गया। वहां पर युवती के साथ दुष्कर्म किया। इंस्पेक्टर भावनपुर नीरज मलिक के अनुसार युवती के विरोध करने पर रवि बालियान ने उसकी पिटाई कर दी। शादी समारोह में शामिल होने आए लोगों ने रवि बालियान को युवती को जबरन कमरे में ले जाते देख लिया था। उन्होंने परिवार के लोगों को मामले की जानकारी दी। परिवार के सदस्यों ने मैरिज होम का दरवाजा तोड़ दिया, जिस पर दोनों आपत्तिजनक स्थिति में मिले।

उसके बाद शादी में आई परिजनों और रिश्तेदारों की भीड़ ने आरोपी रवि बालियान की जमकर पिटाई की। उसे अधमरा कर दिया गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती और रवि बालियान को अधमरा स्थित में मैरिज होम के अंदर से उठाकर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है। चिकित्सकों ने युवती को मृत घोषित कर दिया गया। इंस्पेक्टर का कहना है कि अभी तक किसी भी पक्ष की तरफ से घटना की कोई तहरीर नहीं दी गई है। रवि बालियान की जानकारी जुटाकर उसके परिवार को मामले की सूचना देने का प्रयास किया जा रहा है। युवती के परिजनों ने दुष्कर्म और मारपीट करने का आरोप लगाया है।

एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि भावनपुर के एक मैरिज होम में युवती और युवक आपत्तिजनक स्थित में मिला था। दोनों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहां युवती की मौत हो गई। भीड़ को युवक की भी पिटाई कर दी थी। जिसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला