2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Noida Airport: पीएम मोदी की अभेद सुरक्षा का ब्लूप्रिंट तैयार, आतंकी खतरे से निपटने को एंटी टेररिस्ट स्क्वाड

Noida Airport: जेवर में बन रहे देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट का शिलान्यास करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जेवर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री के आने के कार्यक्रम की तैयारियां तेजी से चल रही है। वहीं यूपी पुलिस और अन्य खुफिया एजेंसियां प्रधानमंत्री की सुरक्षा का खाका तैयार कर रही है। शिलान्यास कार्यक्रम की अभेद सुरक्षा का ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया गया है। वहीं आतंकी खतरे से निपटने के लिए एंटी टेररिस्ट स्क्वाडभी तैनात किया जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 16 Nov 2021, 1:42 PM IST

noida_airport.jpg

Noida Airport: आगामी 25 नवंबर को नोएडा में प्रस्तावित जेवर एयरपोर्ट शिलान्यास कार्यक्रम की अभेद सुरक्षा का ब्लूप्रिंट तैयार कर लिया गया है। इस कार्यक्रम में जेवर एयरपोर्ट का शिलान्यास करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा कई बड़े मंत्री और भाजपा पदाधिकारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। किसी भी आतंकी खतरे को टालने के लिए पुलिस ने एंटी टेररिस्ट स्क्वाड यानी एटीएस भी मौजूद रहेगा।

यह भी पढ़ें : मंदिर में एक साथ पूजे जाएंगे नाथूराम गोडसे और बाबा आप्टे, प्रतिदिन होगी आरती

एटीएस की मौजूदगी के लिए यूपी पुलिस ने पत्र लिखा है। जिससे कार्यक्रम में एटीएस के कमांडो की तैनाती हो सके। कार्यक्रम की तैयारी जोरों से चल रही है। आगामी 19 नवंबर को सीएम योगी तैयारियों का जायजा लेने के लिए नोएडा आ सकते हैं।

तैयार हुआ भूमि व कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा का खाका

शिलान्यास कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद करने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। अधिकारी आए दिन जेवर में नोएडा एयरपोर्ट की भूमि व कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा का खाका तैयार कर रहे हैं। यहां आतंकी गतिविधियों पर भी अंकुश लगाने का प्रयास किया जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि एटीएस के आला अधिकारियों को नोएडा पुलिस का पत्र मिलने के बाद बड़ी संख्या में कार्यक्रम के लिए एटीएस कमांडो की तैनाती होगी।

शिलान्यास स्थल पर पुलिस की सुरक्षा में लगाए गए टेंट

एयरपोर्ट के शिलान्यास से पहले किसानों ने यहां चल रहे काम का विरोध करना शुरू कर दिया था। जिसे देखते हुए शिलान्यास स्थल पर दो सब इंस्पेक्टर के नेतृत्व में पुलिस टीम की तैनाती कर दी गई है। हालांकि सोमवार को किसान विरोध करने के लिए नहीं पहुंचे। वहीं सभास्थल पर इवेंट कंपनी ने टेंट लगाने का काम शुरू कर दिया है। एयरपोर्ट निर्माता कंपनी ने भी पार्किंग साइटों के साफ सफाई और समतलीकरण का कार्य तेज कर दिया है। सोमवार को शिलान्यास स्थल को तैयार करने में लगे कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए पुलिस टीम तैनात कर दी गई थी। सभास्थल पर जेवर-बुलंदशहर मार्ग की तरफ से आम जनता को बैठने के लिए दो अलग अलग हैंगर लगाने का काम सोमवार सुबह से ही

यह भी पढ़ें : हेलमेट बैंक से जरूरत पड़ने पर लीजिए हेलमेट, आईडी दिखाकर 7 दिन के लिए मिलेगा हेलमेट