मेरठ

घर वापस आ जाओ, निकाह करा देंगे; यह कहकर फरार कपल को घर बुलाया, फिर कोल्डड्रिंक में दे दिया जहर

मेरठ में प्रेमिका को लेकर फरार हुए युवक को परिजनों ने बुलाकर कोल्डड्रिंक में जहर मिलाकर पिला दिया। हालात बिगड़ने पर युवक की मौत हो गई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Jan 2023, 2:58 PM IST
प्रेमिका को लेकर हुआ था फरार; लड़की के घरवालों ने कहा- वापस आ जाओ, फिर कोल्डड्रिंक में मिलाकर पिला दिया जहर
मृतक युवक का फाइल फोटो

थाना मवाना क्षेत्र के कस्बे में एक युवती को लेकर फरार हुए युवक को जहर देकर मारने का मामला सामने आया है। युवक के भाई ने उसकी प्रेमिका के परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।


इलाज के दौरान मौत
आरोप है कि युवती के परिजनों ने फरार प्रेमी युगल को समझौते का आश्वासन देकर घर बुला लिया। युवती के परिजनों ने युवक को मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद कोल्डड्रिंक में जहर मिलाकर दे दिया। जिससे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

मोहल्ले की युवती के साथ प्रेम प्रसंग
मवाना के मोहल्ला कल्याण सिंह में रहने वाले शाकिब का प्रेम प्रसंग उसकी मोहल्ले की युवती के साथ चल रहा था। 2 दिन पहले शाकिब युवती को लेकर फरार हो गया था। परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन दोनों का पता नहीं चल पा रहा था। इसके बाद युवती के परिजनों ने युवक शाकिब के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया।


निकाह का झांसा देकर बुलाया
शाकिब के भाई मोहसिन का आरोप है कि उसके भाई शाकिब और युवती को निकाह का झांसा देकर परिजनों ने घर बुला लिया। इसके बाद युवती घर चली गई। उसका भाई अपने घर आ गया था।


युवती के परिजनों ने बहाने से शाकिब को बुलाया। इसके बाद कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर दे दिया। इसके बाद फरार हो गए। हालत बिगड़ने पर शाकिब ने परिवार को इसकी जानकारी दी। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मवाना इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, प्रकरण की जांच की जाएगी।

Updated on:
5 Jan 2023, 2:58 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला