31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंजीनियर पति घर में इकलौता बेटा, सास चाहती हैं बच्चा, एयरहोस्टेस फिगर बिगड़ने के डर से नहीं होना चाहती प्रेगनेंट, मामला पहुंचा कोर्ट

एयरहोस्टेज को अपने फिगर की चिंता है। जबकि उसकी सास बहू की गोद में बच्चा देखना चाहती है। इंजीनियर पति को भी बच्चे की चाहत है। तकरार के बाद मामला अब कोर्ट में है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 4 Jan 2023, 7:16 PM IST

इंजीनियर पति घर में इकलौता बेटा, सास चाहती हैं बच्चा, एयरहोस्टेस फिगर बिगड़ने के डर से नहीं होना चाहती प्रेगनेंट, मामला पहुंचा कोर्ट

एयरहोस्टेज पत्नी ने मायके पहुंचकर भिजवा दिया तलाक का नोटिस

तलाक का अनोखा मामला सामने आया है। बच्चे की चाहत ने इंजीनियर पति को एयरहोस्टेज पत्नी से तलाक लेने के लिए मजबूर कर दिया।

बच्चा पैदा होने से बिगड़ जाएगा फीगर
एयर होस्टेज पत्नी का कहना है कि बच्चा पैदा होने से उसका फीगर बिगड़ जाएगा। इसलिए वो अभी बच्चा पैदा नहीं करना चाहती। एयर होस्टेज दिल्ली की रहने वाली है और तीन साल पहले शादी मेरठ में हुई थी। कोरोना संक्रमण काल में उसकी नौकरी भी छूट गई थी। लेकिन उसके बाद 2021 में उसको फिर से नौकरी पर रख लिया था।

यह भी पढ़ें : इस शहर की लड़कियां ठंड में वोदका और ब्रीजर का लेती हैं मजा, गर्मियों में बीयर का शौक

ससुराल वाले बेटे पर डाल रहे दबाव
इंजीनियर पति का कहना है कि उसके परिजन उस पर बच्चे का दबाव डाल रहे हैं। वह अपने परिवार में इकलौता है। परिवार में सब चाहते हैं कि उसकी पत्नी मां बने। लेकिन वह मना करती है। इसी बात पर दोनों के बीच लड़ाई हुई और बात बढ़ती चली गई।

यह भी पढ़ें : नए साल पर मनाया जमकर जश्न, 1 या 2 लाख नहीं 12 करोड़ की शराब गटक गए इस जिले के लोग

पत्नी चली गई दिल्ली और भिजवा दिया तलाक का नोटिस
एयर होस्टेज नाराज होकर दिल्ली अपने मायके चली गई। वहां से उसने अपने पति को तलाक की नोटिस भिजवा दी। इसके बाद पति ने भी तलाक का मुकदमा दर्ज करा दिया। हालांकि दोनों के बीच अभी समझौते के प्रयास जारी हैं। लेकिन एयर होस्टेज पत्नी की शर्त एक ही है कि वो पांच साल से पहले बच्चा पैदा नहीं करेगी।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश