2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पांच साल की बच्ची का रात में अपहरण, पुलिस हैरान परिवार परेशान

मेरठ में घर से बाहर से पांच साल की बच्ची का अपहरण हो गया है। बच्ची को अंजान युवक ले गया है। पूरी घटना इलाके के सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 5 Jan 2023, 12:42 PM IST

रात में पांच साल की बच्ची का अपहरण, पुलिस हैरान परिवार परेशान

बच्ची को लेकर जाता आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद

मेरठ के थाना टीपी नगर क्षेत्र में घर के बाहर से से पांच साल की बच्ची का अपहरण कर लिया गया। बच्ची का अपहरण एक अंजान आदमी द्वारा किया गया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर युवक बच्ची को लेकर जाता दिखाई दिया है। मौके पर स्वयं एसपी सिटी पहुंच गए हैं। पुलिस ने सभी थानों को अलर्ट कर दिया है। बच्ची की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।


यह भी पढ़ें : इन दो ब्लड ग्रुप वालों को कोरोना का अधिक खतरा, खून से जुड़ा है संक्रमण का रिस्क

घर से रात 11 बजे बाहर निकली
बच्ची अपने परिजनों के साथ सोई हुई थी। वह रात 11 बजे अचानक उठी और बाहर निकल गई। एक अंजान युवक आया और बच्ची को लेकर चला गया। देर रात परिजनों की नींद टूटी तो देखा बच्ची गायब थी। थाना टीपी नगर क्षेत्र के मुल्तान नगर में युवक वीरेंद्र कुमार किराए में रहता है। वीरेंद्र पास में ही अपना मकान भी बनवा रहा है।

यह भी पढ़ें : इंजीनियर पति घर में इकलौता बेटा, सास चाहती हैं बच्चा, एयरहोस्टेस फिगर बिगड़ने के डर से नहीं होना चाहती प्रेगनेंट, मामला पहुंचा कोर्ट

घर से उठकर बाहर गई और हो गई लापता
थाना पुलिस को बच्ची के पिता वीरेंद्र द्वारा दी जानकारी के मुताबिक बुधवार रात बेटी मानवी उर्फ किट्‌टो उनके साथ सोई थी। जब पूरा परिवार गहरी नींद में था तब अचानक मानवी उठी और कुंडी खोलकर घर से निकल गई।
देर रात 2 बजे जब वीरेंद्र की नींद खुली तो बिस्तर पर मानवी को गायब देख परिवार में हड़कंप मच गया। पिता वीरेंद्र बेटी मानवी को खोजने लगा। हर जगह तलाशने पर भी बच्ची नहीं मिली। बाहर आए तो देखा दरवाजा खुला था। पूरा परिवार सन्न रह गया कि बच्ची कैसे बाहर चली गई।


यह भी पढ़ें : इस शहर की लड़कियां ठंड में वोदका और ब्रीजर का लेती हैं मजा, गर्मियों में बीयर का शौक

सुबह 5 बजे वीरेंद्र ने थाना टीपी नगर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस घर के बाहर से बच्ची के गायब होने से परेशान है। इलाके के सीसीटीवी चैक किए तो एक कैमरे में बच्ची घर के बाहर आती दिख रही है। जिसमें एक युवक बच्ची को बहला फुसलाकर अपने साथ ले जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश