मेरठ

जंगल में बदमाश कर रहे थे गौकशी, मुठभेड़ के बाद एक एेसे काबू हुआ

मेरठ के किठौर केे ललियाना जंगल में हुर्इ मुठभेड़, एक कुंतल गोवंश बरामद, दो बदमाश फरार  
2 min read
• •
Updated: 11 Apr 2018, 2:22 PM IST
meerut

मेरठ। मेरठ में बुधवार को दिन निकलते ही बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इसके बाद बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश को गोली लग गई। इसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और इलाज के लिए अस्पताल भिजवा दिया। घटना मेरठ के थाना किठौर क्षेत्र के ललियाना गांव के जंगल की है। जहां गोकशी की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। पुलिस को देखते ही बदमाशों के होश फाख्ता हो गए। आनन-फानन में बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस ने भी बदमाशों को घेराबंदी कर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में बदमाश जाकिर उर्फ साबू को गोली लग गई, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए।

एक कुंतल गोवंश बरामद

पुलिस ने घंटों तक फरार बदमाशों की तलाश में कॉम्बिंग की, लेकिन उनका कोई सुराग हाथ नहीं लगा। इसके बाद पुलिस ने जाकर की निशानदेही पर गाय का एक कुंतल मीट बरामद किया। साथ ही अवैध हथियार भी बरामद किए गए। आपको बता दें कि यह गिरोह पिछले काफी समय से गोकशी की घटनाओं में लिप्त था। इसकी शिकायतें लगातार पुलिस को मिल रही थी। घायल बदमाश जाकिर पुत्र शाबू निवासी ललियाना थाना किठौर है। जाकिर शातिर किस्म का अपराधी है, जिस पर गोकशी समेत आठ से अधिक मुकदमें दर्ज हैं। बदमाश से तमंचा, छुरी, हथौड़ा, तराजू व गोमांस बरामद हुआ है। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेज गया। फिलहाल पुलिस जाकिर के निशानदेही पर इस ग्रुप से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

Published on:
Also Read
View All
‘मेरी बहन से बात करना बंद कर दे, वरना अंजाम बुरा होगा’ चेतावनी अनसुनी की तो मार डाला

‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान