गाड़ी छोड़ कर भागे बदमाश
किसी तरह एसओजी के सिपाहियों ने अपनी जान बचाई। तभी गाड़ी का पीछा कर एसओजी प्रभारी कुलदीप ने फायर किया तो बोलेरो सवार गाड़ी में बैठकर भागने लगे। एक गोली बोलेरो के टायर में लगी। जिससे गाड़ी एक गड्ढे में जा गिरी। अंधरे का फायदा उठाकर सभी बदमाश भाग गए। वायरलेस सेट पर सूचना मिलते ही एसपी देहात महेंद्र सिंह, शिकोहबाद सीओ संजय रेड्डी, सीओ जसराना, सीओ सिरसागंज सहित सभी सर्किल का फोर्स नगला पौपी के पास पहुंच गया।