मेरठ

Gold-Silver Rate: सोने और चांदी के दाम में आई गिरावट, जानिए क्‍या है आज का रेट

Highlights Meerut के सर्राफा बाजार में गिरे Gold-Silver के Rate 13 September को 24 कैरेट Gold का भाव 39,020 रुपये (10 ग्राम) रहा 24 कैरेट सोने के दाम में आई 70 रुपये की गिरावट

less than 1 minute read
Sep 13, 2019

मेरठ। त्‍यौहारी सीजन या फिर विवाह के लिए सोने और चांदी के जेवर खरीदने का प्‍लान बना रहे लोगों के लिए खुशखबरी है। 13 सितंबर 2019 यानी शुक्रवार को सोने और चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की गई। श्राद्ध के बाद सर्राफा बाजार में छाई मायूसी दूर होने की उम्‍मीद है।

यह रहा दाम

मेरठ के सर्राफा बाजार में 13 सितंबर 2019 को सुबह 11 बजे तक 24 कैरेट सोने का भाव 39,020 रुपये (प्रति 10 ग्राम) रहा जबक‍ि यह 12 सितंबर को 39,090 रुपये थे। मतलब शुक्रवार को 24 कैरेट सोने के दाम में 70 रुपये की गिरावट आई। वहीं, 13 सितंबर को 22 कैरेट सोने का भाव 37,160 (प्रति 10 ग्राम) रुपये रहा। 12 सितंबर को यह 37,260 रुपये था। शुक्रवार को 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 100 रुपये कम हुई।

चांदी का भाव

अगर बात चांदी की करें तो 13 सिंतबर को 1 किलो चांदी की कीमत 50,500 रुपये रही। 12 सितंबर 2019 को चांदी की कीमत 50,800 रुपये रही थी। शुक्रवार को चांदी के दाम में 300 रुपये की गिरावट रही। वहीं, माना जा रहा है क‍ि श्राद्ध समाप्‍त होने के बाद सर्राफा बाजार में व्‍यापारियों के चेहरे पर मुस्‍कान आ सकती है।

मेरठ के सर्राफा बाजार में सोने व चांदी की कीमत

Gold 24 Carat (10 ग्राम)

12 Spetember- ₹39,090

13 September- ₹39,020

Gold 22 Carat (10 ग्राम)

13 September- ₹ 37,160

12 September- ₹ 37,260

Silver (1 KG)

13 September- ₹ 50,500

12 September- ₹ 50,800

Updated on:
13 Sept 2019 12:15 pm
Published on:
13 Sept 2019 12:14 pm
Also Read
View All
सौरभ हत्याकांड अपडेट: नीले ड्रम वाली मुस्कान बोली-संपत्ति के लिए फंसाया गया, थानेदार समेत इन्हें कोर्ट में तलब करने की मांग; आज क्या?

बेटी बोली- काले रंग के कपड़े में एक चोर आया मम्मी को मार कर चला गया…मां की लाश के पास रोती मिलीं तीन मासूम बेटियां

योगी राज में इंसाफ की गुहार: मेरठ में ठगी का शिकार पूर्व फौजी रोते हुए बोला- मेरे साथ न्याय करो

नीले ड्रम वाली मुस्कान का साथी साहिल कोर्ट में नहीं दे सका कोई सबूत; मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड की अगली सुनवाई कब?

कलयुगी औलाद ने पिता का फावड़े से फोड़ डाला सिर; लहूलुहान होकर गिरे, मामूली सी बात पर मेरठ में हुआ हत्याकांड