Gold Rate Gold Price Today in Meerut : आज रविवार को 24 कैरेट गोल्ड का भाव 48,520 रुपये प्रति दस ग्राम रहा। वहीं चांदी की चाल भी सुस्त रही। चांदी आज कारोबारी दिन की शुरूआत में 62,570 रुपये प्रति किग्रा पर खुली। सोना—चांदी की कीमतें आज भी लगातार दूसरे दिन स्थिर रही। दोनों धातुओं के दामों में पिछले तीन दिन से लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इसके बाद से कीमतें एक जगह आकर स्थिर हो गई हैं।

मेरठ . Gold Rate Gold Price Today in Meerut : आज सुबह सराफा बाजार में सोना—चांदी में कारोबार शुरू होने से पहले कीमतों में बढ़ोत्तरी की संभावना व्यक्त की जा रही थी। लेकिन कारोबार शुरू होते ही सोना—चांदी में सुस्ती देखी गई। दोनों धातुओं के दाम आज लगातार दूसरे दिन भी स्थिर ही रहे। मेरठ ही नहीं देश के अन्य महानगरों में भी सोना और चांदी के कीमत में कोई अंतर होता नजर नहीं आया। 22 कैरट सोना और 24 कैरट सोने के साथ-साथ चांदी के भाव भी समान ही रहे। 22 कैरेट सोने कीमत में भी आज स्थिरता आई है।
आज 22 कैरेट वाले 1 ग्राम सोने का भाव (Gold Price) बाजार (Market) में 4658 रुपये पर रहा। एक दिन पहले भी यह भाव 4658 रुपये ही था। वहीं 8 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव आज 37264 रुपये चल रहा है। वहीं 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव आज 46580 रुपये है। जबकि 100 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव 4,65,800 रुपये है।
24 कैरेट सोने का भाव आज 24 कैरेट सोने का भाव वहीं 24 कैरेट सोने (24 Carat Gold) भावों की बात करें तो 1 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव (Gold Price Today) आज 4852 रुपये चल रहा है। एक दिन पहले भी यह भाव 4852 रुपये ही था। वहीं 8 ग्राम सोने का भाव 38816 रुपये है। जबकि 10 ग्राम सोने का भाव आज 48,520 रुपये है।
मेरठ के अलावा देश के अन्य चार महानगरों में सोने की कीमत की बात करें तो चेन्नई में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने का भाव आज क्रमश: 44670 रुपये और 48730 रुपये हैं। वहीं मुंबई में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने का भाव आज क्रमश: 46580 रुपये और 47580 रुपये है। दिल्ली में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने का भाव आज क्रमश: 46750 रुपये और 50950 रुपये है।