मेरठ

Gold-Silver Price Today : सोना के दामों में आई तेजी,चांदी हुई इतने रुपये सस्ती, ये हैं आज सराफ बाजार का भाव

Gold-Silver Price Today : सोना और चांदी के दामों में आ रहे बदलाव का असर बाजार पर पड़ रहा है। पिछले दिनों जहां चांदी के दाम बढ़ रहे थे। लेकिन अब सोना इन दिनों तेजी दिखा रहा है।
2 min read
• •
Updated: 13 Oct 2021, 10:02 AM IST
meerut.jpg

Gold-Silver Price Today : आज सोने दाम फिर से बढ़ गए। सोने के दाम में आज 150 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई। जिसके बाद इस कीमती धातु के दाम 48320 रुपये प्रति दस ग्राम तक पहुंच गए हैं। वहीं चांदी की कीमत में आज 160 रुपये की कमी आई है। चांदी की आज बाजारी कीमत 63050 रुपये प्रति किग्रा हो गई है। बाजार खुलने के बाद दोनों कीमती धातुओं के दाम में तुरंत अंतर आ गया।


सराफ बाजार पर नजर रखने वाले कारोबारियों का कहना है कि अगर सोना खरीदने या जेवर बनवाने की सोच रहे हैं तो आने वाले दिनों में यह काम कर दीजिए। सोना व्यापारियों की माने तो इस समय सोने के दामों में अभी गिरावट दर्ज की जाएगी। सोना कारोबारियों के मुताबिक सोने में यह गिरावट मंदी के चलते हो रही है।

बता दें कि मेरठ सोना कारोबारी की एशिया की सबसे बड़ी मंडियों में शुमार है। यहां पर प्रतिदिन करोडों रुपये का कारोबार होता है। अगस्त महीने के पहले दिन से ही सोने और चांदी की कीमत में एक साथ गिरावट होनी शुरू हुई। अगस्त महीने के पहले दिन ही मेरठ के सर्राफा बाजार में सोना 240 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ, जबकि चांदी की कीमत में 300 रुपये प्रति किलोग्राम से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि इस गिरावट के बाद भी सोना इस समय मेरठ में 48320 रुपये प्रति 10 ग्राम है, वहीं चांदी 63050 रुपये प्रति किलोग्राम है।

बीते 2 अक्टूबर को सोने के दामों में 450 रुपये की कमी दर्ज की गई। वहीं चांदी भी 2 अक्टूबर को 370 रुपये कम हुई थी। अगस्त माह से जारी कीमतों में बदलाव के चलते दोनों धातुओं के दामों में काफी अंतर अक्टूबर माह तक आ चुका है। हालांकि इस महीने के पहले कारोबारी हफ्ते के पहले दिन 24 कैरेट वाले सोने की कीमतों में कुछ स्थिरता बनी रही थी। जिसके कारण 24 कैरेट वाले सोना 47420 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया था। इसके बाद सोने में लगातार गिरावट का दौर जारी रहा।


इस सप्ताह के पहले दिन सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। जबकि सोमवार को चांदी की कीमत में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई थी। इससे चांदी 63270 हजार रुपये प्रति किलो तक आ गई थी। आज बुधवार को फिर से चांदी 160 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ती हो गयी। इस गिरावट के बाद चांदी 63050 रुपये प्रति किलो के स्तर पर आ गई।


इस तरह सोना पिछले साल के अपने उच्चतम भाव 56200 रुपये प्रति 10 ग्राम से 8100 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता मिल रहा है। आपको बता दें कि 7 अगस्त 2020 को सोना अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। उस वक्त सोने की कीमत 56200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला