मेरठ

Happy News Year डर्टी पार्टी में आपत्तिजनक हालत में मिले जोड़े

नए साल के मौके पर चल रहा था जश्न शराब की बोतल और प्रतिबंधित दवाईयां मिली मोदीपुरम में होटल में चल रही थी पार्टी नशे की हालत में मिली लड़के-लड़कियां
2 min read
• •
Updated: 31 Dec 2020, 6:56 PM IST
news_year_parti.jpg
news year

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
मेरठ ( Meerut ) नए साल की आड़ मे डर्टी पार्टी ( new year parti ) मनाते हुए युवक और युवतियो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये डर्टी पार्टी शहर के एक होटल में चल रही थी। होटल एक पॉश कालोनी में स्थित है। जब होटल में पुलिस के छापा पड़ा तो हड़कंप मच गया। जब कालोनी के लोगों को इस डर्टी पार्टी के बारे में पता चला तो उन्होंने भी हंगामा करना शुरू कर दिया। पुलिस ( Meerut Police ) ने होटल से एक दर्जन से अधिक युवक और युवतियों को हिरासत में लिया है अधिकांश नशे की हालत में मिले।

पल्लवपुरम थाना अंतगर्त शांति निकेतन कालोनी के भीतर होटल जीझर हैं। जहां पर आए दिन पार्टियों का आयोजन होता रहता है। कालोनीवासियों ने इसकी शिकायत कई बार की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बुधवार की रात इस होटल में नए साल के मौके पर डर्टी पार्टी मनाई जा रही थी, जिसमें दर्जनों युवक और युवतियां शामिल थे। होटल में तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था। इसी दौरान किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छापा मारा तो होटल के कमरों में आपत्तिजनक हालत में युवतियां और युवक मिले। पुलिस ने होटल से 17 युवक युवतियों को गिरफ्तार किया। होटल के कमरों में शराब और बियर की बोतलों के साथ कंडोम और यौनवर्धन दवाइयां भी बरामद हुई हैं।

पुलिस के मुताबिक सभी जोड़े शराब के नशे में धुत्त थे और होटल के कमरों में रंगरलियां मना रहे थे। होटल को नववर्ष की पूर्व संध्या पर होटल को सजाया गया था। कॉलोनी के लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि पार्टी की आड़ में होटल में गलत काम हो रहा है।

एसओ पल्लवपुरम दिग्विजय शाही ने बताया कि पुलिस ने छापा मारकर कमरों की तलाशी ली तो यहां कई प्रेमी जोड़े आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पुलिस ने दस लड़के व सात लड़कियों को हिरासत में लिया है। होटल के कमरों से शराब की बोतलों के अलावा अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया। कुछ युवक शराब के नशे में मिले। जानकारी होने पर कॉलोनी के लोगों ने हंगामा कर होटल मालिक पर कार्रवाई की मांग की है। होटल रुड़की रोड स्थित एक बेकरी संचालक का बताया जा रहा है।

Updated on:
31 Dec 2020, 6:56 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला