मेरठ

खुश था वह उसके पेपर अच्छे हो रहे थे, आज परीक्षा देने घर से निकला, लेकिन…

बोर्ड परीक्षा देने निकला था बाइक से, फिर एेसा हुआ कि गांव में मच गया कोहराम  
2 min read
• •
Updated: 8 Feb 2018, 6:53 PM IST
meerut

मेरठ।यूपी बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं। हार्इस्कूल की परीक्षा देने के लिए मवाना का मिलक सुबह परीक्षा देने के लिए अपनी बाइक लेकर घर से निकला था। मेन रोड पर थोड़ी दूर ही चला था कि सामने से आ रही एक स्कूल बस अनियंत्रित हुर्इ आैर मिलक की बाइक को जोरदार टक्कर मारते हुए आगे बढ़ गर्इ। बस चालक रुका भी नहीं आैर मौके से बस लेकर फरार हो गया। बच्चे भी भयभीत होकर चिल्लाते रह गए। आसपास के लोगों ने जब देखा, तो मिलक की मौत हो चुकी थी। कुछ लोगों ने उसकी पहचान करने के बाद घर में सूचना दी। इसके बाद कोहराम मच गया।

गिरफ्तारी को लेकर जाम

सुबह के समय सड़क दुर्घटना में हुर्इ दर्दनाक मौत से पूरे गांव में कोहराम मच गया। लोग अपने-अपने काम छोड़कर दुर्घटनास्थल की आेर दौड़े। मिलक इस साल हार्इस्कूल की यूपी बोर्ड की परीक्षा दे रहा था आैर परीक्षा के लिए घर से चंद मिनट पहले ही निकला था। सभी का यही कहना था कि अभी तो उसे देखा ही था, कितना खुश था। अपने पेपर अच्छे होने बता रहा था। मौके पर पहुंचे लोगों ने बस चालक की गिरफ्तारी को लेकर मेन रोड पर जाम लगा दिया। उनका कहना था कि जब तक बस चालक की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, तब तक छात्र का शव उठने नहीं देंगे। मौके पर पुलिस भी पहुंची, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। तब एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाया आैर बस चालक की गिरफ्तारी कराने के आश्वासन के बाद जाम खुलवाया।

जमकर हुर्इ नोकझोंक

गांव की महिलाएं सड़क पर ही मिलक के शव के पास बैठकर बिलखने लगीं। मिलक का चेहरा आैर पूरा शरीर खून से लथपथ था। पुलिस जब शव का पंचनामा भरने के लिए आगे आयी, तो गांव वालों ने जमकर हंगामा कर दिया आैर पुलिस से नोकझों भी की। उनका कहना था कि जब तक बस चालक की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक पुलिस उनके पास न आए। एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला, लेकिन इससे पहले ग्रामीणों ने उनका भी घेराव किया।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला