मेरठ

Coronavirus: मेरठ में कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने की बड़ी तैयारी, ‘दस्तक’ अभियान में भी शामिल किया गया

Highlights मेरठ के मेडिकल कालेज में 20 बेड का एक और कोरोना वार्ड बन रहा स्वास्थ्य विभाग और डब्ल्यूएचओ अफसरों के बीच हुई महत्वपूर्ण बैठक कोरोनो की जांच के लिए अभी तब भेजे गए आठ सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव  
2 min read
• •
Updated: 14 Mar 2020, 12:34 PM IST
meerut

मेरठ। कोरोन वायरस को लेकर अफरातफरी का आलम है। हालांकि मेरठ जनपद में अभी तक कोरोना के संदिग्ध आठ मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आयी है, लेकिन कोरोना को लेकर स्वाथ्य विभाग अभी तैयारी में जुटा है। मेडिकल कालेज में अभी तक 90 बेड के दो कोरोना वार्ड हैं। स्वास्थ्य विभाग 20 बेड का तीसरा कोरोना वार्ड बनाने की तैयारी कर रहा है। डब्ल्यूएचओ के अफसरों के साथ स्वास्थ्य विभाग की अहम बैठक भी हुई है। इसमें कोरोना को दस्तक अभियान में शामिल करने का निर्णय लिया गया है। इससे पहले स्वाइन फ्लू व अन्य बीमारियां शामिल थीं।

कोरोना के मरीजों को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी तैयारी की है। मेडिकल कालेज में बंद पड़े प्राइवेट वार्ड में 20 वार्डों वाला तीसरा कोरोना वार्ड बनने जा रहा है। इसको लेकर सीएमओ डा. राजकुमार, मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. आरपी गुप्ता के साथ स्वास्थ्य अधिकारियों ने प्राइवेट वार्ड का निरीक्षण किया और जल्द ही नए वार्ड को तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इस तरह मेडिकल कालेज में तीन आइसोलेशन वार्ड में 110 बेड हो जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना को दस्तक अभियान में शामिल कर लिया है। इससे पहले स्वाइन फ्लू व अन्य बीमारियां इस अभियान शामिल थीं।

स्वास्थ्य विभाग की अहम बैठक डब्ल्यूएचओ के अफसरों के साथ हुई। इसमें सीएमओ डा. राजकुमार ने कोरोना को दस्तक अभियान में शामिल करने का निर्णय लिया। स्वास्थ्य विभाग विदेश से आए 22 लोगों की निगरानी कर रहा है। मेरठ में अभी तक आठ लोगों के सैंपल केंद्रीय लैब भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आयी है। स्वास्थ्य विभाग कोरोना के संदिग्धों की तलाश कर रहा है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला