हिन्दू महासभा के कार्यकर्ता अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा करने के लिए रवाना
मेरठ। हर वर्ष की तरह इस साल भी अमरनाथ यात्रा पर मेरठ से सैकड़ों जत्थे रवाना हो रहे हैं। कई भोलेभक्तों ने तो बकायदा वहां पर शिविर लगाए हुए हैं। अमरनाथ यात्रा पर गए यात्रियों की सुरक्षा देश के सैनिकों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। सौ यात्रियों के जत्थे की सुरक्षा के लिए दो से तीन सौ सैनिक लगाए जाते हैं। उसके अलावा अन्य अर्धसैनिक बल और जम्मू कश्मीर पुलिस अलग से। ऐसे में हिन्दू महासभा ने अपने कार्यकर्ताओं को अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा के लिए भेजा है। अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा पर गए ये कार्यकर्ता आतंकियों की एके 47 और अत्याधुनिक हथियारों का मुकाबला त्रिशूल और परंपरागत हथियारों से करेंगे। हिन्दू महासभा के प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि बाबा बर्फानी के आशीर्वाद और भारतीय सेना के सहयोग से यह यात्रा सुरक्षित सम्पन्न होती है। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ता वहां जाकर एक रिपोर्ट तैयार करेंगे उसको हम भारत सरकार को भेजेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता बाबा बर्फानी के दर्शन कर यह उनसे यह मन्नत मांगेंगे कि वह हमारी भारत सरकार को सदबुद्धि दें कि भारत सरकार देश को पूर्ण हिन्दू राष्ट घोषित करें। भारत सरकार कश्मीर से धारा 370 को खत्म करें। भारत सरकार समान नागरिकता का अधिकार कानून जल्द से जल्द से लेकर आए। देश के भीतर हो रहे हिन्दुओं पर अत्याचार को बंद किया जाए। आतंकवादियों का सफाया किया जाए।