मेरठ

लॉकडाउन के दौरान इस हिन्दू संगठन ने मनाया नाथूराम गोडसे का जन्मदिन, कहा- देश को उनकी विचारधारा की जरूरत

Highlights अखिल भारतीय हिन्दू महासभा ने पूजा और हवन यज्ञ किया पदाधिकारियों ने अपने-अपने घर पर मनाया गोडसे का जन्मदिन कहा- पाकिस्तान और चीन को सबक सिखाने की आवश्यकता  
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 May 2020, 1:12 PM IST
meerut

मेरठ। अखिल भारतीय हिन्दू महासभा ने मंगलवार को लॉकडाउन के बीच नाथूराम गोडसे का जन्मदिन मनाया। संगठन के कार्यालय पर हिन्दू महासभा के नेता एकत्र हुए और नाथूराम गोडसे 110वां जन्मदिन मनाया गया। हिन्दू महासभा के कार्यालय में प्रतिमा का संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक शर्मा ने तिलक किया। महासभा के प्रवक्ता अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि प्रतिमा को माला व भगवा रंग का पटका पहनाकर उनका स्मरण किया गया। इसके बाद हवन, पूजा, अनुष्ठान कर भगवान का भोग लगाया गया। नाथूराम गोडसे ने 30 जनवरी 1948 को दिल्ली में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

प्रवक्ता ने बताया कि लॉकडाउन के कारण किसी भी पदाधिकारी को कार्यक्रम में आने का निमंत्रण नहीं दिया गया। सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने निवास स्थान पर नाथूराम गोडसे का जन्मदिन धूमधाम से मनाने के लिए कहा गया था। पूजा पाठ के समय भी लॉकडाउन में जारी सभी नियमों का पूर्णता से पालन किया गया। हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, जिलाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल व महानगर अध्यक्ष भरत राजपूत ने सयुंक्त बयान जारी कर कहा कि हम हमेशा नाथूराम गोडसे की विचारधाराओं का तन मन धन से हिन्दू राष्ट्र रक्षा के लिए प्रचार प्रसार करते रहेंगे, क्योंकि देश को आज भी कहीं न कही गोडसे की विचारधारा की अति आवश्यकता है। चाहे वह पाकिस्तान को आंतकवादी गतिविधियों के लिए सबक सिखाना के लिए हो, चाहे चीन को पूरे विश्व में कोरोना वायरस फैलाने का दोषी मानते हुए उस पर हमला करने की, क्योंकि राष्ट्र रक्षा के लिए शस्त्र उठना जरूरी होता है।

Published on:
Also Read
View All
‘मेरी बहन से बात करना बंद कर दे, वरना अंजाम बुरा होगा’ चेतावनी अनसुनी की तो मार डाला

‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान