पुलिस पर हमले की सूचना मिलते ही एसएसपी अजय साहनी, एसपी सिटी डा. एएन सिंह और सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी समेत कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। सीओ चक्रपाणि ने बताया कि कुछ युवक घूम रहे थे। संदिग्ध दिखने पर फैटमकर्मियों ने उनको रोककर पूछताछ की। इस पर युवकों ने ग्रामीणों को बुलाकर पथराव शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।