मेरठ

Holi 2020: होलिका दहन का रहेगा ये समय, संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा का कड़ा पहरा

Highlights मेरठ जनपद में 1421 स्थानों पर होगा होलिका दहन 3 सुपर जोन, 9 जोन और 31 सेक्टरों में बांटा जनपद होली पर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ चलाया अभियान  
2 min read
• •
Updated: 9 Mar 2020, 10:14 AM IST
meerut

मेरठ। होलिका दहन सोमवार को है। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। सीएए के विरोध में हिंसा के इनपुट मिलने के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर है। मेरठ जनपद को तीन सुपर जोन, नौ जोन और 31 सेक्टरों में बांटकर सुरक्षा की जा रही है। होली पर हुड़दंग करने वालों का पिछले पांच साल का रिकार्ड खंगालकर उनको पकडऩे के लिए पुलिस ने अभियान चला रखा है। इसमें अभी तक 302 बवालियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जनपद में 1421 स्थानों पर होलिका दहन होगा।

शाम 6.22 से 11.18 तक का समय

आज होलिका दहन है। सर्वार्थ सिद्धि योग में होलिका दहन होगा। होलिका दहन का का मुहूर्त शाम 6.22 से 11.18 बजे तक रहेगा। इसमें दहन शुभ मुहूर्त शाम 6.22 से रात 8.52 बजे तक रहेगा, जबकि विशेष मंगल मुहूर्त सोमवार की शाम 6.22 से 7.10 बजे तक होगा। इससे पहले होलिका पूजन लाभ मुहूर्त दोपहर 1.13 से शाम 6 बजे तक रहेगा।

पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

सीएए के विरोध में हिंसा के इनपुट के मद्देनजर पुलिस प्रशासन चौकस है। तीन सुपर जोन, नौ जोन और 31 सेक्टरों में जनपद को बांटा गया है। सुपर जोन में जोनल मजिस्ट्रेट के साथ एसपी सिटी, एसपी देहात व एसपी क्राइम को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है। छह एडिशनल एसपी, आठ सीओ, 40 इंस्पेक्टर, दो कंपनी आरएएफ, चार कंपनी पीएसी और 1400 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। 1421 स्थानों पर होलिका दहन होगा। इनमें सात स्थान अतिसंवेदनशील और 48 स्थान संवेदनशील हैं। रविवार की शाम को एसपी सिटी डा. अखिलेश नारायण सिंह के नेतृत्व में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस का पैदल मार्च निकला।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला