बागपत के बरनावा डेरा सच्चा सौदा में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के साथ हनीप्रीत ने वेलेंटाइन डे पर केक काटा।
हनीप्रीत ने आज वैलेटाइन डे पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लाइव आई। इस दौरान हनीप्रीत ने डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम का हाथ पकड़कर केक काटा। केक काटने के बाद हनीप्रीत ने कहा, 'जिंदगी न होती इतनी खूबसूरत अगर आप न मिलते'। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
राम रहीम व हनीप्रीत डेरे में रहकर यूट्यूब अकाउंट पर ऑनलाइन होते हैं। इस दौरान दोनों शाही अंदाज में मोर पंखी लेकर गुरुकुल कर साध संगत को मानवता भलाई के कार्य करने, नशा छुड़वाने व गुरुमंत्र देते हैं।
बदले अंदाज में नजर आई हनीप्रीत
डेरा प्रमुख राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत आज वैलेटाइन डे पर बदले अंदाज में दिखीं। इससे पहले हनीप्रीन को बाबा राम रहीम ने पैरोल के दौरान नया नाम दिया था।
मंगलवार को वेलेंटाइन डे के दिन हनीप्रीत ने फॉलोअर्स के सामने आकर बाबा के साथ ऑनलाइन केक काटा। बता दें गुरमीत राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में दुष्कर्म व हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा काट रहा है।
डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम तीसरी बार 40 दिन के पैरोल पर बरनावा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम में आया है। उसके साथ उसकी मुहंबोली बेटी हनीप्रीत और परिवार के सदस्य हैं।