27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अडानी के खिलाफ सड़कों पर आप कार्यकर्ता, सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

आज मेरठ में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी और अडानी के खिलाफ प्रदर्शन किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 7 Feb 2023, 3:56 PM IST

अडानी के खिलाफ सड़कों पर आप कार्यकर्ता, सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

मेरठ में पीएम मोदी और अड़ानी के खिलाफ प्रदर्शन करते आप कार्यकर्ता।

आम आदमी पार्टी ने अडानी समूह के खिलाफ वित्तीय धोखाधड़ी के आरोपों को देश का सबसे बड़ा महाघोटाला बताया है। आप पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए इस मामले में जेपीसी (संयुक्त संसदीय समिति से) सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में निष्पक्ष जांच की मांग की है। इसी के साथ अडानी समूह के अध्यक्ष गौतम अडानी का पासपोर्ट जब्त करने की मांग की है।

मेरठ में मोदी और अड़ानी के खिलाफ प्रदर्शन
पश्चिम प्रांत प्रदेश अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में देश के करोड़ों नागरिकों का अडानी की कम्पनी में साढ़े ग्यारह लाख करोड़ रुपया डूब गया। जो उन्होंने बचत कर निवेश किया था।

यह भी पढ़ें : ड्रग तस्कर पति को छुड़ाने चौकी पहुंचीं दो पत्नियां आपस में भिड़ीं, तमाशबीन बनी पुलिस

आम आदमी पार्टी ने कहा कि अडानी का घोटाला पकड़ा गया है। हिंडनबर्ग ने तो अमरीका, जापान आदि देशों की कंपनियों का घोटाला उजागर किया। उन देशों के उद्योगपतियों ने ये नहीं कहा की ये उनके देश पर हमला है। अगर ये देश पर हमला है तो देश के प्रधानमंत्री मोदी को ज़रूर बोलना चाहिए लेकिन वो खामोश बैठे हैं।

यह भी पढ़ें : फर्जी महिला आईएफएस अधिकारी के घर रेड, पीएम मोदी की रैली में अधिकारी बन घूमी थीं जोया खान

पीएम मोदी पर अडानी से दोस्ती निभाने के आरोप
आप नेता सोमेंद्र ढाका ने कहा कि अडानी कोई भारत नहीं हैं और न ही भारत ही कोई अडानी हैं लेकिन देश का दुर्भाग्य की प्रधानमंत्री मोदी सिर्फ अडानी से अपनी दोस्ती निभाते रहे और देशवासियों के साथ विश्वासघात किया।

जनता का ये पैसा अडानी की कंपनी में एसबी आई, पंजाब नेशनल बैंक और एल. आई. सी के माध्यम से निवेश किया गया था लेकिन पैसा डूबने के बाद अब मोदी जी खामोश हैं।

जिलाध्यक्ष मेरठ अंकुश चौधरी ने कहा मोदी जी ने देश के सारे संसाधन एक व्यक्ति गौतम अडानी को दे दिए। जिसमें रेलवे, एयरवेज, कोयला, बिजली, पानी, सड़क, स्टील, तेल, सीमेंट गैस इत्यादि शामिल है।

राष्ट्रवाद की आड़ में मोदी-अडानी अपना भ्रष्टाचार छुपा नहीं सकते। अडानी दुनिया के दूसरे नंबर का अमीर बनने के बाद वो भारत के 15 टैक्स देने वालों की सूची में नहीं है। आखिर किसकी मेहरबानी से?

यह भी पढ़ें : पाकिस्तानी तानाशाह परवेज मुशर्रफ आना चाहते थे मेरठ, पूर्वजों की कब्र पर फातिहा पढ़ने की थी हसरत



38 फर्जी कंपनी खोलने का आरोप
उन्होंने आरोपी लगाए कि अडानी और उनके भाइयों ने मिलकर 38 फ़र्ज़ी कंपनियां खोलकर देश के साथ फ्रॉड किया है। विरोध प्रदर्शन करने वालों में जिला अध्यक्ष गाजियाबाद डॉ. सचिन शर्मा, किसान प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष महेश त्यागी आदि मौजूद रहे।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग