27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘पठान’ का टिकट नहीं मिलने पर फैन ने जताई नाराजगी, शाहरुख ने लिखा- थैंक्यू मेरठ

शाहरुख खान का जवाब आने के बाद कासिम ने बताया की उसको विश्वास नहीं हो रहा कि खुद शाहरुख खान ने उसकी वीडियो को रीट्वीट किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjana Singh

•

Updated: 8 Feb 2023, 1:57 PM IST

shahrukh.jpg

मेरठ से एक वीडियो सामने आया है। इसमें शहरुख का एक फैन ‘पठान’ मूवी का टिकट नहीं मिलने पर नाराजगी जता रहा है। शाहरुख ने फैन की इस वीडियो पर जबाव दिया है। सा‌थ ही मेरठ की जनता को शुक्रिया कहा है।

तीन बार पहले ही देख चुके हैं मूवी
शाहरुख खान के फैन क्लब से जुड़े कासिम पठान मूवी को तीन बार देख चुके हैं। 29 जनवरी को कासिम NY सिनेमा बुढ़ाना गेट में चौथी बार पठान मूवी देखने पहुंचे। उस समय सिनेमा हॉल हाउसफुल था। उन्हें टिकट नहीं मिल पाया। इस पर कासिम से एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

‘मूड खराब है, टिकट नहीं मिला’
वीडियो में शाहरुख के फैन कासिम ने कहा, “अबे यार मूड खराब हो गया, ये मैं NY सिनेमा में आया हूं, यहां बॉक्स ऑफिस पर हाउसफुल है, कहीं से भी टिकट नहीं मिल रहे है। दिमाग खराब है। क्या करा जाए?” इस वीडियो को शाहरुख फैन क्लब ने भी शेयर किया हैं।

यह भी पढ़ें: अखिल भारत हिंदू महासभा ने की लट्ठ पूजा, वैलेंटाइन डे पर करेंगे धर्म की रक्षा

शाहरुख ने लिखा-गो टुडे मेरठ थैंक्यू
वीडियो ट्विटर के जरिए बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान तक पहुंचा। इस पर शाहरुख खान ने वीडियो को रीट्वीट किया और जवाब में लिखा, “गो टुडे मेरठ थैंक्यू।” इस वीडियो को अब तक लगभग 90 हजार लोग देख चुके हैं।

कासिम ने कहा- मुझे तो भरोसा ही नहीं हो रहा
शाहरुख खान का जवाब आने के बाद कासिम ने कहा, “भरोसा नहीं हो रहा है मैंने तो ऐसे ही वीडियो बनाकर पोस्ट किया था। लेकिन वो वीडियो शाहरुख खान तक पहुंचेंगी ये मुझे पता ही नहीं था।”

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग