27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अखिल भारत हिंदू महासभा ने की लट्ठ पूजा, वैलेंटाइन डे पर करेंगे धर्म की रक्षा

अखिल भारत हिंदू महासभा ने वैलेंटाइन डे का विरोध किया है। होटल और रेस्टोरेंट के मालिकों से अश्लील हरकत करने वालों को रोकने की अपील की है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Sanjana Singh

•

Updated: 7 Feb 2023, 5:58 PM IST

valentine.jpg

मुजफ्फरनगर में अखिल भारत हिंदू महासभा ने वैलेंटाइन डे मनाने वालों युवकों को सख्त चेतावनी दी है। मंगलवार को अखिल भारत हिंदू महासभा ने एक कार्यक्रम किया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने लट्ठों की तेल से मालिश की। इसके बाद पूरे विधि विधान से लट्ठ की पूजा की।

कोई भी अश्लील हरकत करेगा तो उसे सबक सिखाया जाएगा: हिंदू महासभा
हिंदू महासभा ने वैलेंटाइन डे मनाने वाले युवकों को चेतवानी देते हुए कहा, “अगर कोई भी युवा वैलेंटाइन डे के नाम पर होटल, रेस्टोरेंट में अश्लील हरकत करते हुए पाया गया तो उनको लट्ठ से सबक सिखाया जाएगा।”

यह भी पढ़ें: अमेठी में स्वामी प्रसाद के खिलाफ प्रदर्शन, कालिख पोतने वाले को 25 हजार के इनाम का ऐलान

हर साल करते हैं लट्ठ पूजन
जिला अध्यक्ष लोकेश सैनी ने कहा, “अखिल भारत हिंदू महासभा हर साल वैलेंटाइन डे के लिए लट्ठ पूजन करते हैं। इसका कारण यह है की अधर्मी लोग नाबालिग बच्चियों को बहला-फुसलाकर रेस्टोरेंट, होटलों में ले जाते हैं। उनके साथ अश्लील हरकतें करते हैं।”

12 फरवरी को होगा वैलेंटाइन डे का पुतला दहन
लोकेश सैनी के मुताबिक, अखिल भारत हिंदू महासभा 12 तारीख को पुतला जलाएंगे। साथ ही, सभी सनातनी हिंदू-बहन बेटियों से निवेदन करेंगे कि वैलेंटाइन डे जैसी चीजों से बचें।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग