27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमेठी में स्वामी प्रसाद के खिलाफ प्रदर्शन, कालिख पोतने वाले को 25 हजार के इनाम का ऐलान

मंच के लोगों का कहना है, “स्वामी प्रसाद मौर्य ने 120 करोड़ हिंदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ किया है। जो भी ऐसा करेगा उसका यहां कोई स्थान नहीं है।”
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अमेठी

•

image

Sanjana Singh

•

Updated: 7 Feb 2023, 5:45 PM IST

swa.jpg

अमेठी में सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के लिखाफ ब्राह्मण स्वाभिमान एकता मंच ने प्रदर्शन किया। ब्राह्मण स्वाभिमान एकता मंच के राष्ट्रीय अद्यक्ष दिनेश तिवारी ने स्वामी प्रसाद के रामचरितमानस बयान पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, “स्वामी प्रसाद मौर्य के मुंह पर कालिख लगाने वाले को 25 हजार रुपए इनाम देंगे।"

SDM को स्वामी प्रसाद के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग
प्रदर्शन के बाद लोगों ने अमेठी में अलग-अलग जगहों पर स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ पोस्टर लगाए। मंच के लोगों ने SDM से FIR दर्ज करने की मांग की। इसके साथ ही, स्वामी प्रसाद मौर्य की सदस्यता रद्द करने की मांग भी की। मंच के लोगों का आरोप है, “भगवान राम हमारे आदर्श हैं। उनके आचरण को हम अपने जीवन में उतारते हैं, लेकिन स्वामी प्रसाद मौर्य ने उन पर उंगली उठाई है, जिसे हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।”


यह भी पढ़ें: बायकॉट बॉलीवुड पर सीएम योगी का बयान- डायरेक्टर रखें नियमों का ध्यान

स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामचरितमानस की चौपाई पर टिप्पणी की थी
कुछ दिन पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामचरितमानस के एक चौपाई ‘ढोल गवार शुद्र पशु नारी, सकल ताड़न के अधिकारी’ पर बैन करने की बात कही थी। इससे हिंदुत्ववादी लोगो में काफी गुस्सा है। इसी वजह से अमेठी में लोगों ने विरोध किया।