
सीएम योगी आदित्यनाथ ने शाहरुख खान की रिलीज हुई फिल्म ‘पठान’ के ‘बेशरम’ गाने पर कहा, “फिल्म डायरेक्टर स्क्रीन पर जो दिखाएं, उसे लेकर सावधान रहें। ऐसा न करें कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचे।”
जनवरी में जब सीएम योगी आदित्यनाथ मुंबई दौरे पर गए थे तब बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने #boycottbollywood को लेकर एक अपील की थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुआ था। इसके बाद से बॉलीवुड के बायकॉट पर मुख्यमंत्री ने भी अब अपना बयान दिया है।
सीएम में नोएडा में बन रहे फिल्म सिटी का किया जिक्र
सीएम योगी ने बायकॉट कल्चर पर जवाब देते हुए कहा, "किसी भी कलाकार या साहित्यकार का सम्मान होना चाहिए। उत्तर प्रदेश सरकार ने फिल्म के लिए अपनी एक पॉलिसी बनाई है। पहले की तुलना में अब यूपी में ज्यादा फिल्मों की शूटिंग होती है।” साथ ही, नोएडा में बन रहे फिल्म सिटी को लेकर उन्होंने कहा कि उसके निर्माण का काम चल रहा है।
यह भी पढ़ें: आज से शुरू हुआ वेलेंटाइन वीक, पहला है रोज डे जानिए इसके इतिहास के बारे में
सीएम ने कहा- यूपी में पठान पर कोई विरोध नहीं
यूपी में 'पठान' को लेकर हुए विरोध पर जब सीएम योगी से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, “यूपी में पठान का कहीं कोई विरोध नहीं हुआ है। एक जगह विवाद हुआ था, पर वह आपसी था। फिल्म देखने आया एक दर्शक पूरी फिल्म रिकॉर्ड कर रहा था। जब सिनेमा हाल के कर्मचारियों ने उसे रिकॉर्ड करने से रोका तो विवाद शुरू हुआ था।”
Published on:
7 Feb 2023, 1:16 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.