
आज से वेलेंटाइन वीक शुरू हो गया है। पहला दिन यानी कि आज रोज डे है। रोज डे पर पर प्रेमी अपनी प्रेमिका को गुलाब का फूल देकर प्यार का इजहार करते हैं। नवाबों के शहर लखनऊ में एक गुलाब का फूल जहां 20 रुपए में बिक रहा था। वहीं, आज के दिन एक गुलाब के लिए लोगों को 50 रुपये देने पड़ेंगे।
प्रेमिका का गुलाब ही क्यों देते हैं
अगर आप 50 गुलाबों का एक गुलदस्ता तैयार बनवाते हैं तो उसके लिए आपको 500 रुपए से ज्यादा खर्च करना पड़ेगा। अब सोंचिएगा कि गुलाब का ही फूल क्यों देते हैं? बहुत से फूल हैं वो भी तो दे सकते हैं। बता दें, गुलाब को प्रेम का प्रतीक माना जाता है। गुलाब हमेशा से लोगों को सम्मोहित करता है।
रोमन पौराणिक कथाओं में लाल गुलाब को दिल के अंदर छुपी हुई इच्छा को सामने लाना या उसका इजहार करने का प्रतीक माना गया है। ईसाई पौराणिक कथाओं में लाल गुलाब को मन की शुद्धता और विश्वास का प्रतीक माना जाता है। यानी अगर आप किसी पर विश्वास करते हैं तो आप उसे लाल गुलाब दे सकते हैं।
लाल गुलाब का इतिहास
क्यों गुलाब को प्रेम का प्रतीक माना जाता है? इसके पीछे की कुछ कहानियां हैं जो लोग मानते हैं, तो चलिए आपको बताते हैं उस कहानी के बारे में। ग्रीक पौराणिक कथाओं में इसका जिक्र है कि एक बार सौंदर्य, प्रेम और कामुकता की देवी एफ्रोडाइट गुलाब के बगीचे में घूम रही थीं। इसी दौरान कामदेव उन्हें देखकर मंत्रमुग्ध हो गए। यहीं से गुलाब को प्यार का प्रतीक माना जाने लगा।
दूसरी कहानी यह भी मानी जाती है। जब एफ्रोडाइट का प्रेमी एडोनिस घायल हो गया था। उस वक्त एफ्रोडाइट ने एडोनिस के पास जल्द पहुंचने के लिए दौड़ लगाई। इस जल्दबाजी में सफेद गुलाब के कांटों पर उसने अपना पैर रख दिया था।
यह भी पढ़ें: यूपी में बसों का बढ़ा किराया, 1.30 रुपए प्रति किलोमीटर के हिसाब से देने होंगे पैसे
उसके खून ने सफेद गुलाब को लाल कर दिया था। इसलिए लाल गुलाब को अटूट प्रेम का प्रतीक माना जाने लगा। उस समय से हर प्रेमी जोड़ा एफ्रोडाइट को याद करते हैं। इस दिन अपनी प्रेमिका या प्रेमी को लाल गुलाब देते हैं।
गुलाब देकर करते हैं फीलिंग्स का इजहार
हर साल 7 फरवरी को रोज डे के दिन प्रेमी अपने प्रेमिका से प्यार का इजहार करते हैं जिन्हें वह पसंद करते हैं। इस दिन लोग सामने वाले को गुलाब देकर लोग अपनी फीलिंग्स का इजहार करते हैं, और उन्हें प्रति अपना प्यार बयां करते है। क्या आपने भी कभी अपने प्यार का इजहार किसी से किया है? हमें अपनी कहानी जरूर बताएं adarsh.shivam@in.patrika.com अच्छी हुई तो इसे पब्लिश करेंगे।
Updated on:
7 Feb 2023, 10:35 AM IST
Published on:
7 Feb 2023, 10:35 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.