मेरठ

अब बाजारों और मंडियों में हाथों को सैनिटाइज करने के लिए बजेगा हूटर, नहीं किया ऐसा तो होगी कड़ी कार्रवाई

Highlights कमिश्नर अनिता सी. मेश्राम ने अफसरों को दिए निर्देश मंडल में श्रमिकों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने को कहा सैनिटाइजेशन का माइक्रो प्लान बनाने के निर्देश दिए  
2 min read
• •
Updated: 21 May 2020, 12:10 PM IST
meerut

मेरठ। कोरोना के प्रभावी नियंत्रण व अन्य बिंदुओं पर बैठक में कमिश्नर अनीता सी. मेश्राम ने अफसरों को बाजारों और मंडियों में हूटर बजवाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने हुटर की आवाज पर सभी लोग अपने हाथों को सैनिटाइज करने के निर्देश दिए है। ऐसा नहीं करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने प्रवासी श्रमिकों व मजदूरों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के निर्देश अफसरों को दिए हैं।

आयुक्त सभागार में बैठक में कमिश्नर अनिता सी. मेश्राम ने कहा कि मंडल में सोशल डिसटेंसिंग व लॉकडाउन का कड़ाई से पालन किया जाना चाहिए, ये अफसरों की जिम्मेदारी है। साथ ही सरकार द्वारा समय-समय पर जारी प्रोटोकॉल का भी सख्ती से अनुपालन किया जाए। उन्होंने नगर आयुक्त को सैनिटाइजेशन कराने के लिए माइक्रो प्लान बनाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि मंडियों में सभी व्यवस्थाएं ठीक प्रकार से संचालित करने की जरूरत है। जनपदों में कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए इसको सुनिश्चित किया जाए तथा उन्हें अच्छी गुणवत्ता का भोजन उपलब्ध कराया जाए। जो लोग कोरोना महामारी से ठीक होकर अपने घर चले गए हैं उनसे भी दूरभाष पर संपर्क बनाया जाए तथा सभी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध की जाएं। इस प्रकार की व्यवस्था की जाए कि कोरोना की चेन नियंत्रित हो।

इस अवसर पर आईजी मेरठ जोन प्रवीण कुमार, डीएम मेरठ अनिल ढींगरा, एसएसपी अजय साहनी, उपाध्यक्ष एमडीए राजेश कुमार पांडे, नगर आयुक्त अरविंद चौरसिया, एसपी सिटी डा. एएन सिंह, एसपी ग्रामीण अविनाश पांडे, एडीएम प्रशासन रामचंद्र, अपर नगर आयुक्त श्रद्धा शडिलयन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Published on:
Also Read
View All
‘मेरी बहन से बात करना बंद कर दे, वरना अंजाम बुरा होगा’ चेतावनी अनसुनी की तो मार डाला

‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान