मेरठ

UPTET: छोटी सी चूक से प्रवेश नहीं मिला, सैकड़ों अभ्यर्थियों की छूटी परीक्षा

Highlights यूपीटीईटी की बुधवार को दो पालियों में हुई परीक्षा प्रमाणित कॉपी के कारण परीक्षा केंद्रों में प्रवेश नहीं मिला अथ्यर्थियों की नोकझोंक, जाम लगाने की कोशिश की  
2 min read
• •
Updated: 8 Jan 2020, 3:15 PM IST
meerut

मेरठ। परीक्षा सम्बन्धी निर्देश को गंभीरता से न लेने का खमियाजा बुधवार को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) में कई परीक्षार्थियों को भुगतना पड़ा। यह सिर्फ मेरठ (Meerut) ही नहीं अन्य जिलों में भी कई परीक्षा केद्रों में हुआ। जहां पर केंद्रों ने परीक्षार्थियों को परीक्षा देने के लिए भीतर प्रवेश नहीं दिया। जिसके चलते सैकड़ों परीक्षार्थी परीक्षा देने से वंचित कर दिए गए। वहीं कुछ परीक्षार्थियों ने रास्ता भी जाम करने की कोशिश की। परीक्षार्थियों की गेट पर तैनात पुलिसकर्मियों और केंद्र व्यवस्थापकों से नोंकझोक हुई।

टीईटी में सभी परीक्षार्थियों को निर्देश दिया गया था कि वे प्रवेश पत्र के साथ-साथ बीएड या बीटीसी का मूल अंक पत्र ले आएंगे। हालांकि, बाद में इसे संशोधित कर राहत दी गई कि मूल अंकपत्र की फोटो प्रमाणित करा कर लाना होगा। तकरीबन सभी केंद्रों पर कई परीक्षार्थी ऐसे आए जिनके पास मूल अंकपत्र या प्रमाणित प्रति नहीं थी। परीक्षा केंद्रों पर उन्हें प्रवेश करने नहीं दिया गया।

मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित इस्माइल इंटर कालेज में भी कई परीक्षार्थियों को मूल अंक पत्र के अभाव में प्रवेश नहीं दिया गया। हालांकि कुछ केंद्रों ने प्रमाणित प्रति दिखाने पर परीक्षार्थियों को प्रवेश दे दिया। लेकिन कुछ केद्रों पर सैकड़ों परीक्षार्थियों की परीक्षा इस कारण से छूट गई। इसे लेकर परीक्षार्थियों और केंद्र व्यवस्थापकों के बीच तकरार भी हुई। बाद में उन्हें बताया गया कि प्रवेशपत्र पर ही यह निर्देश अंकित है। कुछ परीक्षार्थियों ने आनन-फानन में मूलप्रति या प्रमाणित फोटो प्रति की व्यवस्था की या घर से मंगवाया। कई लोग निर्धारित समय बीतने के बाद अंकपत्र लेकर पहुंचे तो उन्हें प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई।

लालकुर्ती स्थित नेशनल इंटर कालेज में बने टीईटी परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों ने हंगामा किया। वहीं कालेज के सामने रास्ता जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने परीक्षार्थियों को समझाया एसडी इंटर कालेज में भी गेट पर अध्यापकों और परीक्षार्थियों के बीच जबरदस्त नोकझोंक हुई। कुछ परीक्षार्थी ऐसे भी थे जो दोबारा अंकपत्र की प्रति लेकर पहुंचे लेकिन 10 मिनट की देर हो गई। इससे उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया। इस बारे में डीआईओएस गिरजेश चौधरी से बात की गई तो उनका कहना था प्रवेश पत्र में सभी निर्देश स्पष्ट लिखे हुए हैं। उन्हीं निर्देशों के आधार पर ही केंद्रों में प्र्वेश की अनुमति दी गई।

Published on:
Also Read
View All
‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!