मेरठ

पत्नी की सोते समय चोटी काटकर ले गया पति आैर फिर जीजा के साथ मिलकर उसने किया यह काम

पुलिस से की शिकायत, लोगों ने भी किया हंगामा
2 min read
• •
Updated: 15 Jun 2018, 6:22 AM IST
meerut
पत्नी की सोते समय चोटी काटकर ले गया पति आैर फिर जीजा के साथ मिलकर उसने किया यह काम

मेरठ। मेरठ में एेसा काम वालों का जाल फैलता जा रहा है। ये इसके लिए अपने परिजनों को भी इसका निशाना बना लेते हैं। इससे पहले कब्रिस्तान से बच्चों के शव गायब करने का मामला सुर्खियों में छाया था, लेकिन अब फिर से यह काम करने वाले एक युवक ने अपनी ही पत्नी के साथ ऐसी हरकत कर डाली है।

अपनी पत्नी की चोटी काटकर हो गया फरार

मोदीनगर निवासी एक युवक तंत्र क्रिया करने के लिए अपनी पत्नी की चोटी काटकर फरार हो गया। आरोपी की तलाश में महिला लिसाड़ी गेट स्थित पति के तांत्रिक बहनोई के घर पहुंची। आरोप है कि महिला के पति और बहनोई ने उसकी पिटाई कर डाली। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। मोदीनगर के बिसोफर की निवासी फिरदौस के अनुसार उसका शौहर दिलशाद अक्सर शाहजहां काॅलोनी स्थित अपने तांत्रिक जीजा सिराजुद्दीन के घर आता रहता था। इसी दौरान वह सिराजुद्दीन के चक्कर में पड़कर तंत्र क्रिया सीखने में लग गया।

पति ने जीजा के साथ मिलकर पिटार्इ की

आरोप है कि करीब बीस दिन पूर्व दिलशाद तंत्र क्रिया के लिए घर में सो रही फिरदौस की चोटी काटकर फरार हो गया। इसके बाद पिछले तीन दिन से उसका फिरदौस से फोन पर भी संपर्क नहीं हुआ। जिसके बाद आज फिरदौस शाहजहां काॅलोनी स्थित सिराजुद्दीन के घर आ धमकी। आरोप है कि घर में मौजूद सिराजुद्दीन व फिरदौस के पति दिलशाद ने फिरदौस की पिटाई कर डाली। जिसके बाद महिला ने हंगामा करते हुए पुलिस को बुला लिया। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। महिला ने अपने पति और उसके जीजा के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। महिला का आरोप है कि उसका पति तंत्र क्रिया आदि का काम करता है। वह आए दिन घर में इसी तरह की हरकत करता है। जिससे उसका घर में रहना मुश्किल हो गया है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला