मेरठ

मुख्यमंत्री से पति ने लगाई गुहार, कैंसर पीड़िता की रिपोर्ट आयी है कोरोना पॉजिटिव

Highlights पति और बच्चों का वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वाायरल लोनी के युवक की कैंसर पीड़ित पत्नी को मेरठ में किया भर्ती अस्पताल में भर्ती के बाद सही देखभाल नहीं करने का आरोप  
2 min read
• •
Updated: 26 Apr 2020, 5:17 PM IST
meerut

मेरठ। योगी जी, मेरी पत्नी को बचा लीजिए, ऐसे तो वह बिना इलाज के मर जाएगी। कुछ ऐसा ही वीडियो गाजियाबाद के लोनी निवासी व्यक्ति का वायरल हो रहा है। जिसमे दो बच्चे हाथ जोड़कर खड़े हैं और पीछे उनका पिता रोकर प्रदेश के मुख्यमंत्री से अपनी पत्नी के बचाव की गुहार लगा रहा है। इसका नाम मनीष कुमार तिवारी है। वायरल वीडियो में मनीष का कहना है कि उसकी पत्नी कैंसर से पीडि़त है और अब कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। उसकी पत्नी को रात डेढ़ बजे स्वास्थ्य विभाग ने यहां के अस्पताल में भर्ती कराया है।

मनीष ने बताया कि उसकी पत्नी को कोई सुविधा नहीं मिल रही है। न तो वहां पर बाथरूम की कोई सुविधा है और न चिकित्सीय सुविधा। मनीष के अनुसार उसकी पत्नी पहले से कैंसर पीडि़त है। उसने अपनी पत्नी की एक जांच निजी लैब से करवाई थी। उसके बाद उसकी तबियत खराब हुई तो उसने खुद ही स्वास्थ्य विभाग को फोन कर इसकी जानकारी दी। तब जाकर उसकी पत्नी को विभाग के लोग ले गए।

उसने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी का अभी तक इलाज भी नहीं शुरू हुआ है। युवक के साथ ही दो छोटे-छोटे बच्चे भी हाथ जोड़कर अपनी मां की जिंदगी बचाने की गुहार लगाते दिखाई दे रहे हैं। युवक ने बताया कि उसकी पत्नी ने वीडियो कॉलिंग कर इसकी जानकारी दी कि जहां पर उसको रखा गया है वहां पर चारों ओर अंधेरा ही अंधेरा है। तीसरी मंजिल पर कुछ मरीज बिस्तर पर लेटे दिखाई दिए तो वह भी वहीं पर एक बेड पर लेट गई। युवक ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से अपनी पत्नी की जान बचाने की गुहार लगाई है। युवक ने कहा है कि उसकी पत्नी पहले से ही कैंसर से पीड़ित है, अगर उसको ठीक से इलाज नहीं मिला तो वह मर जाएगी। यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

Updated on:
26 Apr 2020, 5:17 PM IST
Published on:
Also Read
View All
मायके वालों ने भी तोड़ लिया रिश्ता, मुस्कान को सताने लगी बेटी की याद, तीन बार मांगी इजाजत

‘मेरी बहन से बात करना बंद कर दे, वरना अंजाम बुरा होगा’ चेतावनी अनसुनी की तो मार डाला

‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप