मेरठ। मेरठ में कोरोना से अब पांच लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें जिस पांचवें व्यक्ति की मौत हुई है, वह केसरगंज निवासी 66 साल का किराना दुकानदार था। गत शनिवार की रात मौत हो चुकी है। बता दें कि तब तक उसकी रिपोर्ट नहीं आई थी। रविवार को आयी रिपोर्ट में मृतक कोरोना पॉजिटिव निकला है। इसी के साथ कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या पांच हो गई है।