मेरठ

पति अचानक पहुंचा ससुराल आैर बाेल दिए ये तीन शब्द, हैरान पत्नी ने अपने घरवालों के साथ अब उठाया यह कदम

परिजनों के साथ पीड़िता ने की शिकायत, मिला आश्वासन
2 min read
• •
Updated: 19 Jul 2018, 4:43 PM IST
meerut
पति अचानक पहुंचा ससुराल आैर बाेल दिए ये तीन शब्द, हैरान पत्नी आैर उसके घरवालों ने अब उठाया यह कदम

मेरठ। केंद्र सरकार ने भले ही तीन तलाक को अयोग्य करार दे दिया हो, लेकिन देश मे आज भी महिलाएं इस श्राप से रोजाना ग्रस्त हो रही हैं। देश मे लंबे समय से बहस का मुद्दा बना तीन तलाक के मसले को लेकर भले ही मौजूदा सरकार ने एक बिल के रूप मे कानून पास कराकर खूब वाहवाही लूटी हो, लेकिन धरातल पर अब भी तीन तलाक का यह हथियार कानून को न मानने वालों ने ताक पर रखा हुआ है। यही वजह है कि महिलाओं को झट से तलाक देने के मामलों में कोर्इ कमी नहीं आयी है।

दहेज नहीं देने पर दे दिया तलाक

ताजा मामला मेरठ के थाना खरखौदा की युवती के साथ हुआ। साढ़े तीन बरस पहले युवती काा निकाह दिल्ली के रिजवान के साथ हुआ था, लेकिन पीड़िता के अनुसार उसका पति रिजवान उसको बराबर दहेज के लिए प्रताड़ित करता रहा। लड़की के घरवालों ने अपनी हैसियत के अनुसार दान-दहेज भी दिया, लेकिन रिजवान को दहेज की इतनी भूख थी कि वह उसके साथ मार पिटाई करता था और कार व कैश की मांग करता था। हद तो जब हो गर्इ, जब उसको कार और कैश नहीं मिला तो वह कल गाड़ी से आया और तीन तलाक़ देकर चला गया। लड़की और उसका परिवार स्तब्ध रह गया। अब पीड़िता ने लड़के पर दहेज और तीन तलाक देने का मुकदमा कायम कराया आैर पुलिस अफसरों से भी शिकायत की। उन्होंने आश्वासन दिया है। सवाल फिर अपनी जगह तटास्थ खड़ा है कि जिस तीन तलाक को खत्म करके केंद्र सरकार अपनी पीठ थपथपाते नहीं थक रही थी, क्या वह कानून जमीन पर उतरकर बेकसूर लड़कियों की जिंदगी बर्बाद होने से रोकेगा।

Published on:
Also Read
View All
‘मेरी बहन से बात करना बंद कर दे, वरना अंजाम बुरा होगा’ चेतावनी अनसुनी की तो मार डाला

‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान