मेरठ

रुपये मांगने पहुंच गया ससुराल, मना करने पर पत्नी का ये कर दिया हाल, देखें वीडियो

खास बातें मेरठ के मछेरान में लोगों के एकत्र होने पर आरोपी पति फरार पति से तंग आकर पत्नी रह रही थी मायके, वहां भी आता था पति ससुराल पक्ष ने दी तहरीर, पुलिस की पकड़ से बाहर है आरोपी  

2 min read
Jul 16, 2019
meerut
रुपये मांगने पहुंच गया ससुराल, मना करने पर पत्नी का ये कर दिया हाल, देखें वीडियो

मेरठ। पति ने अपनी पत्नी का गला उस्तरे से मात्र इतनी सी बात पर रेत दिया कि उसने रुपये नहीं दिए। पति-पत्नी के रिश्तों को शर्मसार करने वाली ये वारदात आज दिनदहाड़े थाना रेलवे रोड स्थित मछेरान कालोनी में हुई। आरोपी पति अपनी पत्नी का गला रेतने के बाद मौके से फरार हो गया। खून से लथपथ महिला को उसके परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पर उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। महिला अपने मायके में रह रही थी।

पत्नी से अक्सर मारपीट करता था

मेरठ के मछेरान में आज दिनदहाड़े हड़कंप मच गया। घायल महिला की मां रहीसा ने बताया कि उसकी बेटी का पति फैजान नशे का आदी है। वह कई बार उसकी बेटी से मारपीट कर चुका है। सड़क पर भी कई बार पीट चुका है। महिला का आरोप था कि उसका दामाद कुछ करता नहीं है। वह नशे का आदी है। मछेरान कालोनी में एक महिला गले में हाथ में रखकर घर से बाहर गली में अपनी जान बचाने की गुहार लगाती हुई निकली। महिला पूरी तरह से खून से लथपथ थी। पीछे उसका पति हाथ में उस्तरा लेकर आ रहा था, लेकिन जैसे ही आरोपी पति ने लोगों को एकत्र होता देखा वह मौके से फरार हो गया।

पुलिस की पकड़ से बाहर आरोपी पति

घायल महिला को मोहल्लेवासियों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। मछेरान मेरठ के अतिसंवेदनशील क्षेत्र में आता है। पिछले दो बार से यहां पर बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं। जिसके कारण क्षेत्र में तरह-तरह की अफवाहें फैलने लगी, लेकिन जब मौके पर पुलिस पहुंची तो लोगों को हकीकत का पता चला। हमले का आरोपी फरार है। वहीं घायल महिला ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका पति नशेड़ी है, वह आए दिन उससे मारपीट करता था। जिससे तंग आकर वह अपने मायके में रहने लगी थी, लेकिन पति ने उसका पीछा यहां भी नहीं छोड़ा। वह महिला के मायके भी आए दिन आता रहता था। रुपये की डिमांड करता था। आज भी वह महिला के पास आया और उससे रुपये मांगने लगा। इसी दौरान दोनों पति-पत्नी में कहासुनी हो गई। जिसके बाद आरोपी ने उस्तरा निकाल लिया और अपनी पत्नी का गला रेत दिया। महिला के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। एसपी सिटी डा. एएन सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस आरोपी की धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रही है।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Published on:
16 Jul 2019 01:45 pm
Also Read
View All
Meerut News: ‘₹10 वाला बिस्कुट कितने का है जी’ फेम शादाब जकाती की राजनीति में एंट्री? चंद्रशेखर आजाद ने नीला पटका पहनाया, पार्टी के मंच पर दिखे

दोस्त दोस्त ना रहा: बकरीद की दावत नहीं दी तो दोस्त ने सड़क पर दौड़ाकर पीटा, लाठी-डंडों से हमले का वीडियो वायरल

मेरठ का नीला ड्रम सौरभ हत्याकांड: अंग-अंग काटकर भरी थी ड्रम में लाश, नींद की दवाई खिलाने के बाद किया मर्डर

‘बेटे ने पहले ही जता दी थी हत्या की आशंका’, पति सौरभ को मारकर नीले ड्रम में भरने वाली मुस्कान और साहिल केस में नया अपडेट

पापा को भूख लगी एक फोन कॉल पर खाना लेकर पहुंचा बेटा, पिता ने गोली मारकर की हत्या, पुलिस ने राज का किया पर्दाफाश