मेरठ

इस महिला आर्इएएस ने एेसी तैयार की एक डायरी, लोगों को मिलेगी योजनाआें की हर जानकारी

लोग जानकारी हासिल करने के लिए आफिसों में चक्कर लगाते थक जाते थे, अब एेसा नहीं होगा

2 min read
Oct 07, 2018
meerut
इस महिला आर्इएएस ने एेसी तैयार की एक डायरी, लोगों को मिलेगी योजनाआें की हर जानकारी

मेरठ। अगर आपको अपने जिले में चल रही योजनाओं के बारे में जानकारी चाहिए और उसके लिए आप विभाग के कर्मचारी और अधिकारियों के चक्कर काटकर थक गए हैं तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं। मेरठ मंडल की मंडलायुक्त अनिता सी. मेश्राम के अथक प्रयास से अब जिले के प्रमुख 25 विभागों में संचालित करीब 120 से अधिक योजनाओं की जानकारी अब एक क्लिक पर आपके सामने होगी।

योजना की डिजिटल डायरी तैयार

आयुक्त मेरठ मण्डल की पहल पर मण्डल स्तर पर प्रदेश के 25 विभागों द्वारा संचालित 120 से अधिक लाभार्थीपरक योजनाओं का संग्रहण कर डिजिटल डायरी तैयार की गयी है, जो मेरठ मण्डल की वेबसाइट पर उपलब्ध है। डिजिटल डायरी में लाभार्थीपरक योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर लाभ उठाया जा सकता हैं। आयुक्त मेरठ मण्डल अनीता सी मेश्राम ने मण्डल के सभी जिलाधिकारियों को पत्र प्रेषित कर योजनाआें से सम्बन्धित विभागों के जिला, तहसील व विकास खण्ड स्तर के कार्यालयों में तथा प्रत्येक जन सेवा केन्द्र में पोस्टर व वाॅल पेन्टिंग लगाने के निर्देश दिये हैं।

25 विभागों की 127 योजनाआें की जानकारी

आयुक्त अनीता सी मेश्राम ने बताया कि डिजिटल डायरी में प्रदेश के 25 विभागों द्वारा संचालित 127 लाभार्थीपरक योजनाओं का संग्रहण किया गया है। डिजिटल डायरी में योजना का नाम, संक्षिप्त विवरण, पात्रता की अर्हता, आवेदन करने की प्रक्रिया, लिंक वेबसाइट, सम्पर्क सूत्र की जानकारी एक क्लिक पर प्राप्त की जा सकती है। डिजिटल डायरी खोलने के लिए http://meerutdivision.nic. उपलब्ध Important links ds Beneficiary Schemes/ digital diary आॅप्शन को क्लिक करने पर समस्त योजनायें की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

25 अक्टूबर तक होगी सत्यापन

ऐसा मंडलायुक्त सराहनीय प्रयास से हो पाया है। उन्होंनेे डिजिटल डायरी के प्रचार व प्रसार कराकर उसका सत्यापन उपजिलाधिकारी से कराकर सत्यापन रिपोर्ट उप निदेशक (अर्थ एवं संख्या) के माध्यम से उनके कार्यालय में दिनांक 25 अक्टूबर 2018 तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिये है। उन्हाेंने इसके प्रचार भी पोस्टर के माध्यम से करने के आदेश दिए हैं।

Published on:
07 Oct 2018 02:19 pm