मेरठ

Illegal Firecrackers: आईजी का रुख सख्त, मिला अवैध पटाखा गोदाम तो थानेदारों पर गिरेगी गाज

Illegal Firecrackers: अभी हाल ही में गाजियाबाद और मेरठ में कई स्थानों पर अवैध पटाखों के गोदामों में लाखों के पटाखे बरामद किए गए। बीते दिनों और भी कई स्थानों पर पटाखों के अवैध गोदामों के बारे में आईजी मेरठ के पास सूचनाएं पहुंची थी। जिसके बार अब सख्ती बरतनी शुरू कर दी है।
2 min read
• •
Updated: 23 Oct 2021, 1:10 PM IST
praveen_kumar.jpg

Illegal Firecrackers: अवैध पटाखों के सौदागरों के लिए इस बार दीपावली पर पटाखें बेचना आसान नहीं होगा। इसके लिए पुलिस ने पहले से सख्ती करनी शुरू कर दी है। मेरठ रेंज के आईजी प्रवीण कुमार ने अवैध पटाखा विक्रेताओं के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए है। आईजी प्रवीण कुमार ने सभी जिले के कप्तानों को अवैध पटाखा बिक्री और उनके गोदामों पर सख्ती से अंकुश लगाने के निर्देश जारी किए हैं।

थानेदारों पर गिरेगी गाज

बता दे कि दीपावली से कई महीने पहले पटाखों के अवैध गोदामों में इसका भंडारण शुरू हो जाता है। जिसमें असावधानी के कारण अग्निकांड की कई घटनाएं पूर्व में हो चुकी हैं। इस बार दीपावली पर ऐसी किसी घटना की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए आईजी मेरठ अभी से सख्त हो चुके हैं। आईजी प्रवीण कुमार ने रेंज के सभी थाना प्रभारियों को कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि यदि कहीं अवैध गोदाम मिलता है तो इसके लिए सीधे तौर पर थानाध्यक्ष जिम्मेदार होंगे।

सक्रिय हो चुके हैं अवैध पटाखा कारोबारी

बता दे कि इस समय पटाखों का अवैध काम करने वाले सक्रिय हो चुके हैं। ऐसे लोगों ने पटाखों को अवैध गोदामों में रखना शुरू कर दिया है। इससे किसी भी तरह से हादसे की संभावना हो सकती है। इसके साथ ही कुछ लोग अवैध रूप से पटाखें भी बनाने का काम शुरू कर देते हैं। अवैध पटाखे बनाने के दौरान पहले कई हादसे हो चुके हैं। जिनमें लोगों की जानें तक चली गई हैं। इसको देखते हुए ही मेरठ आइजी प्रवीण कुमार ने अवैध गोदाम में पटाखें रखने और बिना लाइसेंस पटाखा बनाने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिया है।

जिम्मेदार होंगे थाने प्रभारी - आईजी

आईजी प्रवीण कुमार ने बताया कि यदि किसी थाना क्षेत्र में पटाखों का अवैध गोदाम मिला तो इसके लिए थानाध्यक्ष जिम्मेदार होंगे। उन्होंने मंडल के सभी थानाध्यक्षों केा इस मामले में लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला